Page Loader
नेपाली के 'एवरेस्ट मैन' कामी शेरपा ने रिकॉर्ड 27वीं बार फतह की माउंट एवरेस्ट की चोटी
नेपाली पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने 27वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह किया (तस्वीर: ट्विटर/@Ankit176578214)

नेपाली के 'एवरेस्ट मैन' कामी शेरपा ने रिकॉर्ड 27वीं बार फतह की माउंट एवरेस्ट की चोटी

लेखन गजेंद्र
May 17, 2023
02:11 pm

क्या है खबर?

नेपाल के पर्वतारोही 53 वर्षीय कामी रीता शेरपा ने बुधवार को 27वीं बार दुनिया की सबसे ऊंची माउंट एवरेस्ट की चोटी की चढ़ाई पूरी की। शेरपा एक वियतनामी पर्वतारोही का मार्गदर्शन करते हुए चोटी तक सफलातपूर्वक पहुंचे। अभियान के आयोजक सेवन समिट ट्रेक्स के मिंगपा शेरपा थे। 2018 में 22वीं बार पर्वत पर चढ़ने के बाद से ही सबसे ज्यादा बार चढ़ाई करने का रिकॉर्ड शेरपा के नाम है। शेरपा को 'एवरेस्ट मैन' भी कहा जाता है।

सफलता

इसी महीने पूरी की थी 26वीं चढ़ाई

शेरपा ने इसी महीने अपनी 26वीं चढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने 8,848.86 मीटर ऊंचाई वाले माउंट एवरेस्ट को 10 अन्य पर्वतारोहियों के साथ फतह किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेरपा ने 26वीं बार जिस रूट का इस्तेमाल किया, वह पहली बार एवरेस्ट पर चढ़ने वाले एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे द्वारा 1953 में तैयार किया गया था। ये अब तक का प्रसिद्ध रूट है। बात दें, नेपाल ने इस साल 316 लोगों को एवरेस्ट चढ़ने के लिए परमिट दिया।