Page Loader
नेपाल: राष्ट्रपति पौडेल की तबीयत बिगड़ी, काठमांडू के अस्पताल में भर्ती
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल अस्पताल में भर्ती (तस्वीर: ट्विटर/@President_of_NP)

नेपाल: राष्ट्रपति पौडेल की तबीयत बिगड़ी, काठमांडू के अस्पताल में भर्ती

लेखन गजेंद्र
Jun 13, 2023
07:01 pm

क्या है खबर?

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को तबीयत बिगड़ने के बाद काठमांडू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी विभिन्न जांच की गई हैं। उनको सीने में तेज दर्द उठने के बाद अस्पताल लाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि 78 वर्षीय पौडेल को हृदय से जुड़ी जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। बाद में उन्हें भर्ती किया गया। आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बीमार

इसी साल अप्रैल में इलाज के लिए दिल्ली आए थे राष्ट्रपति

नेपाली राष्ट्रपति को इस साल अप्रैल में बेहतर इलाज के लिए नेपाल से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) लाया गया था। उनके फेफड़े में संक्रमण की शिकायत थी। उनकी नियमित दवाएं चलती हैं। पौडेल इससे पहले काठमांडू के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में भी 4 दिन के लिए भर्ती थे। इसके बाद उनको बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया था। बता दें, पौडेल ने 13 मार्च, 2023 को नेपाल के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।