LOADING...
ऑस्ट्रिया में वंदे मातरम की धुन से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत, विदेशी कलाकारों ने दिखाया हुनर
ऑस्ट्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वंदे मातरम धुन से स्वागत (तस्वीर: एक्स/@narendramodi)

ऑस्ट्रिया में वंदे मातरम की धुन से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत, विदेशी कलाकारों ने दिखाया हुनर

लेखन गजेंद्र
Jul 10, 2024
11:58 am

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह मध्य यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया पहुंचे। मोदी रूस के 2 दिवसीय यात्रा को पूरी करने के बाद वियना पहुंचे थे। यहां ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें होटल रिट्ज-कार्लटन लाया गया। यहां भारतीय समुदाय के सदस्यों ने मोदी का स्वागत किया। होटल में ऑस्ट्रिया के कलाकारों ने उनके लिए राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' की धुन बजाई, जिसे मोदी ने एक्स पर साझा किया है।

स्वागत

41 साल में पहली बार ऑस्ट्रिया पहुंचा कोई भारतीय प्रधानमंत्री 

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे व्यक्ति हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रिया की यात्रा की है। इंदिरा गांधी ने वर्ष 1983 में वियना का दौरा किया था। 41 साल बाद दूसरी बार यह मौका आया है। प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया में उच्च स्तरीय वार्ताएं करेंगे, जिसमें ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर और ऑस्ट्रिया में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत शामिल है। प्रधानमंत्री और चांसलर, ऑस्ट्रिया और भारत के व्यापारिक नेताओं को भी संबोधित करेंगे।

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया वीडियो