NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / मोजाम्बिक: हैजा से बचने के लिए भाग रहे लोगों की नाव समुद्र में पलटी, 94 मरे
    अगली खबर
    मोजाम्बिक: हैजा से बचने के लिए भाग रहे लोगों की नाव समुद्र में पलटी, 94 मरे
    मोजाम्बिक में लोगों से भरी नाव समुद्र में पलटी (तस्वीर: एक्स/@WTXNewsArabic)

    मोजाम्बिक: हैजा से बचने के लिए भाग रहे लोगों की नाव समुद्र में पलटी, 94 मरे

    लेखन गजेंद्र
    Apr 08, 2024
    04:30 pm

    क्या है खबर?

    पूर्वी अफ्रीकी देश मोजाम्बिक में रविवार रात को एक मछली पकड़ने वाली नाव समुद्र में डूब गई। हादसे में करीब 94 लोगों की मौत हुई है।

    अफ्रीकी मीडिया के मुताबिक, देश के समुद्री परिवहन संस्थान (INTRASMAR) के अधिकारियों ने कहा कि हादसे के समय नाव में करीब 130 लोग सवार थे।

    अब तक करीब 5 लोगों को बचाया गया है। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। 26 अन्य लापता हैं, जिनका पता लगाया जा रहा है।

    हादसा

    बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

    रिपोर्ट के मुताबिक, नाव नामपुला प्रांत के लुंगा से लोगों को मोजाम्बिक द्वीप ले जा रही थी। नाव मालिक के पास लोगों को ले जाने का लाइसेंस नहीं था।

    घटना के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें समुद्र किनारे तट पर लोगों के शव ही शव नजर आ रहे हैं।

    घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

    जांच

    हैजा से बचने के लिए भाग रहे थे लोग

    रिपोर्ट के मुताबिक, नाव पर सवार लोग हैजा बीमारी से बचने के लिए दूसरी जगह भाग रहे थे। मोजाम्बिक समेत अफ्रीका के अन्य देश पिछले साल से हैजा से जूझ रहे हैं।

    मोजाम्बिक में पिछले 15 महीने में हैजा के 13,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। नामपुला प्रांत इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, इसलिए लोग यहां से पलायन कर रहे हैं।

    संयुक्त राष्ट्र (UN) ने बताया कि मौजूदा हैजा 25 साल का सबसे घातक हैजा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अफ्रीका

    ताज़ा खबरें

    हरियाणा के नूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, चैट से हुआ खुलासा हरियाणा
    IRCTC ने लॉन्च किया स्वारेल ऐप, जानिए क्या है खास  IRCTC
    कान्स 2025: दूसरी बार रेड कार्पेट पर दिखीं उर्वशी रौतेला, सामने आईं तस्वीरें उर्वशी रौतेला
    अनिल कपूर ने शादी की सालगिरह पर पत्नी सुनीता का जताया आभार, साझा कीं अनदेखी तस्वीरें अनिल कपूर

    अफ्रीका

    दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में आई नौ प्रतिशत की गिरावट- WHO भारत की खबरें
    मलेरिया के खिलाफ मजबूत होगी लड़ाई, WHO ने पहली वैक्सीन को दिखाई हरी झंडी विश्व स्वास्थ्य संगठन
    ओमिक्रॉन: अफ्रीका में वैक्सीनेशन धीमा, नए वेरिएंट के बाद फिर चर्चा में वैक्सीन वितरण में असमानता दक्षिण अफ्रीका
    ओमिक्रॉन: भारत ने अफ्रीकी देशों के साथ व्यक्त की एकजुटता, कहा- हरसंभव मदद को तैयार विदेश मंत्रालय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025