LOADING...
न्यूजीलैंड: ऑकलैंड में कुल्हाड़ी लेकर 3 चीनी रेस्तरां में घुसा व्यक्ति, हमले में 4 लोग घायल
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में 3 चीनी रेस्तरां में हमला (तस्वीर: ट्विटर/@ChannelNewsAsia)

न्यूजीलैंड: ऑकलैंड में कुल्हाड़ी लेकर 3 चीनी रेस्तरां में घुसा व्यक्ति, हमले में 4 लोग घायल

लेखन गजेंद्र
Jun 20, 2023
10:53 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में सोमवार रात एक व्यक्ति कुल्हाड़ी लेकर एक के बाद एक 3 चीनी रेस्तरां में घुस गया और लोगों पर हमला कर दिया। हमले में 4 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर रात करीब 9ः00 बजे झांगलियांग मलतांग, यूस डंपलिंग किचन और माया हॉटपॉट में घुसा था। इस दौरान उसने वहां बैठे लोगों पर बेतरतीब तरीके से कुल्हाड़ी से वार किया। चारों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हमला

हमले के कारणों का पता नहीं

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक हमलों के कारणों का पता नहीं चला है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रेस्तरां में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी लोग आराम से बैठकर खाना खा रहे थे, तभी एक व्यक्ति कुल्हाड़ी लेकर घुसा और लोगों को निशाना बनाने लगा। कुछ ने कुल्हाड़ी को अपने हाथ से रोककर अपनी जान बचाई।