NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान में गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
    मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान में गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
    1/6
    दुनिया 1 मिनट में पढ़ें

    मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान में गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 17, 2019
    01:05 pm
    मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान में गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक, सईद को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कुछ दिन पहले ही 12 सहयोगियों के साथ हाफिज सईद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पाकिस्तानी पुलिस ने कहा था कि हाफिज सईद और उसके 12 करीबी सहयोगियों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

    2/6

    मुकदमे दर्ज करने के लिए दायर की थी याचिका

    हाफिज सईद ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों को रद्द करने के लिए लाहौर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन उसे यहां से कोई राहत नहीं मिली थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

    3/6

    आतंकी फंडिंग के लिए दर्ज हुआ था मुकदमा

    इसी महीने पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के आंतक निरोधक विभाग (CTD) ने लश्कर-ए-तैयबा, जमात-उद-दावा, फलाह-ए-इंसानियत के नेतृत्व पर लाहौर, गुजरांवाला और मुल्तान में 23 FIR दर्ज की थीं। इन मामलों में हाफिज सईद और उसके 12 करीबी सहयोगियों को आरोपी बनाया गया था। इन पर ट्रस्टों और दूसरे संगठनों के जरिए आतंक के लिए धन जुटाने का आरोप है। प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के निर्देशों के बाद यह कार्रवाई की गई है।

    4/6

    पंजाब पुलिस ने कहा था- जल्द गिरफ्तार होगा हाफिज सईद

    समाचार एजेंसी PTI से बात करते हुए पाकिस्तान के पंजाब पुलिस के प्रवक्ता नियाब हैदर नकवी ने बताया था कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। जब उनसे पूछा गया था कि हाफिज सईद को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है, तो उन्होंने कहा था, "पहले आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की जाती है, फिर उसे गिरफ्तार किया जाता है। हाफिज सईद और उसके सहयोगियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।"

    5/6

    FATF में ब्लैकलिस्ट होने के डर से कार्रवाई कर रहा पाकिस्तान

    पाकिस्तान सरकार की तरफ से ये कार्रवाई फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की कार्रवाई से बचने के लिए की जा रही है। FATF की पिछली बैठक में पाकिस्तान को आतंकियों को फंडिंग करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया था। बता दें, पाकिस्तान FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल है। अगर पाकिस्तान कार्रवाई नहीं करेगा तो उसे ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। ब्लैकलिस्ट होने का यही डर पाकिस्तान को कार्रवाई के लिए मजबूर कर रहा है।

    6/6

    मुंबई हमलों के बाद हाफिज को घोषित किया गया था वैश्विक आतंकी

    हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने 26 नवंबर, 2008 को मुंबई पर हमला किया था, जिसमें 166 लोग मारे गए थे। हमलों के बाद UNSC ने हाफिज को वैश्विक आतंकवादी घोषित करते हुए उस पर प्रतिबंध लगा दिया है। लश्कर-ए-तैयबा भी आतंकी संगठनों की सूची में आता है, इसलिए उसने अपने तमाम आर्थिक और राजनीतिक काम चलाने के लिए JuD जैसे अन्य संगठन बना रखे हैं। JuD लश्कर के मुखौटे के तौर पर काम करता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    मुंबई

    पाकिस्तान समाचार

    कुलभूषण जाधव मामले में आज आ सकता है फैसला, जानिये अब तक क्या-क्या हुआ भारत की खबरें
    पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक के बाद से बंद अपना एयरस्पेस खोला, जानिये क्या होगा फायदा भारत की खबरें
    करगिल सालगिरह पर बोले सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, ज्यादा हिंसक होंगे भविष्य के युद्ध दिल्ली
    लाहौर हाई कोर्ट: हाफिज की आतंकी मुकदमे रद्द करने की मांग, कहा- लश्कर-ए-तैयबा से संबंध नहीं भारत की खबरें

    मुंबई

    मुंबई: प्रेम विवाह से नाराज था पिता, पैर छूने झुकी गर्भवती बेटी तो कर दी हत्या भारतीय जनता पार्टी
    मुंबई पुलिस ने नहीं चुकाया 94 करोड़ का बिल, BMC ने डिफॉल्टर लिस्ट में डाला महाराष्ट्र
    मुंबई में गिरी चार मंजिला इमारत, 12 लोगों की मौत, अभी भी फंसे हैं कई लोगों हिमाचल प्रदेश
    फर्जी सिमकार्ड के सहारे व्यापारी को लगाई 3.3 करोड़ की चपत, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी मुंबई पुलिस
    अगली खबर

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023