Page Loader
ईरान: प्रदर्शन करने पर 11 लोगों को मिला मृत्युदंड, कई और की संभावना- रिपोर्ट
ईरान में 11 प्रदर्शनकारियों को मिली मौत की सजा (तस्वीरः विकीमीडिया)

ईरान: प्रदर्शन करने पर 11 लोगों को मिला मृत्युदंड, कई और की संभावना- रिपोर्ट

लेखन गजेंद्र
Dec 28, 2022
11:28 am

क्या है खबर?

ईरान में प्रदर्शन करने वाले 11 लोगों को मृत्युदंड की सजा मिल चुकी है, जिसमें पांच महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ ही सैकड़ों प्रदर्शनकारियों पर सजा-ए-मौत की तलवार लटक रही है। इनमें से कई लोगों के पास कानूनी मदद का जरिया भी नहीं था। ओसलो स्थित ईरान मानवाधिकार समूह ने अपनी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सितंबर से शुरू प्रदर्शन में अब तक 476 प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं।

विवाद

ईरान में क्यों हो रहे हैं प्रदर्शन?

ईरानी-कुर्दिश महिला महसा अमीनी की हिरासत में मौत के बाद लोग सितंबर में सड़कों पर उतरे थे। अमीनी को देश में महिलाओं के लिए लागू सख्त ड्रेस कोड तोड़ने के आरोप में तेहरान में गिरफ्तार किया गया था। संयुक्त राष्ट्र ने नवंबर में बताया था कि करीब 14,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें, एक सुरक्षाकर्मी पर चाकू से हमला करने पर 12 दिसंबर को 23 वर्षीय व्यक्ति को क्रेन से लटका कर सार्वजनिक फांसी दी गई थी।