Loading...
इंडोनेशिया में फिर आया जोरदार भूकंप, उत्तरी सुमात्रा में 6.4 तीव्रता का झटका
इंडोनेशिया में फिर आया 6.4 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया में फिर आया जोरदार भूकंप, उत्तरी सुमात्रा में 6.4 तीव्रता का झटका

लेखन गजेंद्र
Aug 15, 2026
05:32 pm

क्या है खबर?

इंडोनेशिया शनिवार तड़के आए 7.7 तीव्रता के भूकंप का झटका भूला भी नहीं था कि शाम को एक बार फिर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने बताया कि भूकंप उत्तरी सुमात्रा में आया था, जिसका केंद्र 163.5 किलोमीटर की गहराई में था। अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। शनिवार तड़के आए भूकंप में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है।

भूकंप

पहले भूकंप के बाद जारी हुई थी सुनामी की चेतावनी

पहला 7.7 तीव्रता का भूकंप फ्लोरेस क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर था, जो तटीय शहर एंडे से लगभग 68 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था।

माउमेरे बंदरगाह शहर और उसके आसपास 20 शव बरामद किए गए हैं। माउमेरे पूर्वी इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर स्थित सिक्का रीजेंसी का मुख्य शहर है।

कई इमारतें भूकंप से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि कुछ ढह गईं। सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जो 3 घंटे बाद वापस ले ली गई।

भूकंप

1992 में 7.7 तीव्रता के भूकंप में मारे गए थे 2,500 से अधिक लोग

द स्टार के मुताबिक, वर्ष 1992 में फ्लोरेस में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे सुनामी आई और लगभग 2,500 लोगों की मौत हो गई।

इसके बाद, 2004 में सुमात्रा के तट पर 9.1 तीव्रता के भूकंप और सुनामी से पूरे क्षेत्र में 2.20 लाख लोग मारे गए थे।

2018 में, पर्यटक द्वीप लोम्बोक में 550 से अधिक लोग और उसी साल दिसंबर में सुलावेसी द्वीप पर 7.5 तीव्रता के भूकंप और सुनामी में 4,300 लोग मारे गए थे।

ADVERTISEMENT