NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / हैती के राष्ट्रपति की घर में घुसकर हत्या, प्रथम महिला भी हुई घायल
    दुनिया

    हैती के राष्ट्रपति की घर में घुसकर हत्या, प्रथम महिला भी हुई घायल

    हैती के राष्ट्रपति की घर में घुसकर हत्या, प्रथम महिला भी हुई घायल
    लेखन भारत शर्मा
    Jul 07, 2021, 08:36 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हैती के राष्ट्रपति की घर में घुसकर हत्या, प्रथम महिला भी हुई घायल
    कैरेबियाई देश हैती के राष्ट्रपति की घर में घुसकर हत्या।

    कैरेबियाई देश हैती में हमलावरों द्वारा वहां के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइज की घर में घुसकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हमले में देश की प्रथम महिला और उनकी पत्नी भी घायल हो गई। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई ज रही है। इस घटना की पुष्टि देश के अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ ने की है। उन्होंने कहा कि पूरे देश की पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

    अज्ञात हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

    BBC न्यूज के अनुसार राष्ट्रपति आवास के बयान में कहा गया है कि स्थानीय सममानुसार बुधवार रात करीब एक बजे अज्ञात हमलावरों ने राष्ट्रपति आवास में घुसकर मोइज की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में प्रथम महिला और राष्ट्रपति की पत्नी मार्टीन मोइज भी घायल हुई हैं और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक कमांडो ग्रुप ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है और उनके पास विदेशी हथियार थे।

    अंतरिम प्रधानमंत्री जोसेफ ने की घटना की निंदा

    अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाउडी जोसेफ ने इस जघन्य अपराध की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा, "यह घटना पूरी तरह से घिनौनी, अमानवीय और बर्बरता पूर्वक रही है। उन्होंने देश के लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है।" जोसेफ ने कहा है कि देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी तरह के उपाय किए गए हैं। लोकतंत्र और गणतंत्र की जीत होगी। डोमिनिकन गणराज्य ने हैती के साथ अपनी सीमा को बंद कर दिया है।

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जताया दुख

    ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट किया, 'वह श्री मोइज की हत्या की खबर सुनकर पूरी तरह से स्तब्ध और दुखी हैं। यह पूरी तरह घृणित कृत्य और गंभीर अपराध है। ऐसे में समय में देश के लोगों को शांति बनाए रखनी चाहिए।'

    राष्ट्रपति मोइज ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रपति मोइज ने कुछ महीने पहले कुछ लोग द्वारा उनकी हत्या करने और सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश करने की आशंका जताई थी। इस मामले में फरवरी 2021 में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था जो उनकी हत्या करने और उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश जुटे थे। मोइज ने उस वक्त दावा किया था कि यह साजिश नवंबर 2020 में शुरू हुई थी, लेकिन उन्होंने इसके सुबूत नहीं दिए थे।

    साल 2017 में सत्ता पर काबिज हुए थे मोइज

    बता दें राष्ट्रपति मोइज की उम्र 53 साल थी और वह फरवरी 2017 से सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने माइकल मार्टली की जगह पद संभाला था। मोइज पर भ्रष्टाचार के कई आरोप थे और इनको लेकर वह कई विरोध-प्रदर्शनों का सामना कर चुके थे। हैती की विपक्षी पार्टियों का कहना है कि राष्ट्रपति मोइज के पांच साल का कार्यकाल 7 फरवरी, 2021 को ही खत्म हो जाना चाहिए था, लेकिन उन्होंने चुनाव को एक साल के लिए बढ़ा दिया।

    उत्तरी अमेरिका के गरीब देशों की श्रेणी में आता है हैती

    लंबे समय से चल रही राजनीतिक अस्थरिता, तानाशाही और प्राकृतिक आपदाओं ने हैती को उत्तरी अमेरिका के सबसे गरीब देशों में से एक बना दिया है। साल 2010 के भीषण भूकंप में दो लाख से भी ज्यादा लोग मारे गए थे और इसके कारण देश की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे को बहुत नुक़सान पहुंचा था। संयुक्त राष्ट्र ने वहां राजनीतिक स्थिरता के लिए साल 2004 में शांति सेना की तैनाती की थी, जिसे 2017 में वापस बुला लिया गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हत्या
    क्राइम समाचार
    बोरिस जॉनसन

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम घोषित, काइल जैमीसन की वापसी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    महिंद्रा XUV300 बनाम नई हुंडई वेन्यू: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट   महिंद्रा एंड महिंद्रा
    त्रिकोणीय सीरीज: दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    गूगल एंड्रॉयड 13 यूजर्स के लिए कस्टम लॉक स्क्रीन शॉर्टकट फीचर पर कर रही काम  गूगल

    हत्या

    दिल्ली: नशे के लिए पैसे न देने पर पिता की हत्या, गिरफ्तार दिल्ली
    पोलैंड: सिगरेट पीने को लेकर हुए झगड़े में भारतीय युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 घायल पोलैंड
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल में मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा
    अमेरिका: अश्वेत युवक को पीट-पीट कर मारने पर 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस अमेरिका

    क्राइम समाचार

    गुजरात दंगे: सबूतों के अभाव में 17 लोगों की हत्या के 22 आरोपी बरी गुजरात
    अमेरिका में गोलीबारी की 3 और घटनाएं, 9 लोगों की मौत अमेरिका
    बिहार: कार सवार ने कई किलोमीटर तक बुजुर्ग को घसीटा, मौत बिहार
    अमेरिका: कैलिफोर्निया में गोलीबारी, 9 की मौत और 7 अन्य घायल अमेरिका

    बोरिस जॉनसन

    स्कूली छात्रों को राइफल्स और हैंड ग्रेनेड चलाना सिखाएगा रूस- UK रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध से पहले व्लादिमीर पुतिन ने मुझे दी थी मिसाइल हमले की धमकी- बोरिस जॉनसन रूस समाचार
    गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे मिस्र के राष्ट्रपति, 24 को पहुंचेंगे भारत नरेंद्र मोदी
    अलविदा 2022: यूक्रेन युद्ध से चीन में प्रदर्शन तक, वैश्विक जगत की 5 सबसे बड़ी घटनाएं यूक्रेन युद्ध

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023