Page Loader
जर्मनी: इस्लाम विरोधी सभा के दौरान कई लोगों को चाकू मारा, पुलिस ने चलाई गोली
जर्मनी में इस्लाम विरोधी सभा के दौरान चाकू से हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जर्मनी: इस्लाम विरोधी सभा के दौरान कई लोगों को चाकू मारा, पुलिस ने चलाई गोली

लेखन गजेंद्र
May 31, 2024
05:25 pm

क्या है खबर?

जर्मनी के मैनहेम शहर में शुक्रवार को इस्लाम विरोधी सभा के दौरान एक व्यक्ति ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। घटना सुबह 11:30 बजे डाउनटाउन इलाके के व्यस्त चौराहे पर हुई। घायलों में इस्लाम आलोचक माइकल स्टुरजेनबर्गर भी बताए जा रहे हैं। घटना के दौरान जब हमलावर लोगों को चाकू मार रहा था, तब पुलिस को उस पर गोली चलानी पड़ी। आरोपी व्यक्ति पुलिस के कब्जे में है।

हमला

पुलिस अधिकारी को भी चाकू से घायल किया

GBन्यूज के मुताबिक, जर्मन इस्लाम विरोधी अभियान समूह सिटिजन्स मूवमेंट पैक्स यूरोपा (BPE) की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया था, तभी व्यक्ति ने कार्यकर्ताओं पर हमला किया। घटना से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें हमलावर चाकू से हमला करता नजर आ रहा है। हमलावर ने एक पुलिस अधिकारी को भी चाकू मारा, जिसके बाद पुलिस ने गोली मारकर उसे गिरा दिया। आरोपी व्यक्ति और घायलों की जानकारी साझा नहीं की गई है।

ट्विटर पोस्ट

घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो