Loading...
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री ने कुछ शहरों में आंशिक कर्फ्यू का निर्देश दिया
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री ने कुछ शहरों में आंशिक कर्फ्यू का निर्देश दिया

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री ने कुछ शहरों में आंशिक कर्फ्यू का निर्देश दिया

लेखन गजेंद्र
Oct 19, 2026
05:45 pm

क्या है खबर?

फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने पिछले कई दिनों से जारी हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए कुछ शहरों में आंशिक कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह कदम लोगों और दुकानों की सुरक्षा के लिए उठाया है। लेकोर्नू का कहना है कि लोग जानना चाहते हैं कि हमारे देश में यह हिंसा कैसे भड़की। फ्रांस में सप्ताहांत में हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान दंगा और हिंसा के आरोप में गिरफ्तार लगभग 80 प्रतिशत लोगों पर आपराधिक आरोप लगाए गए हैं।

कर्फ्यू

मेयरों को मिला अधिकार

प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद शहरों के स्थानीय मेयरों को सुरक्षा के उद्देश्य से आंशिक कर्फ्यू लगाने का अधिकार मिल गया है।

प्रधानमंत्री ने अस्थिरता के लिए "अति-वामपंथी कट्टरपंथी समूहों" को जिम्मेदार ठहराया और उन पर अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनावों से पहले देश को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त संपत्तियों की आवश्यक मरम्मत का खर्च संबंधित पक्षों द्वारा वहन किया जाएगा, और इसके लिए एक कानून बनाया जाएगा।

नुकसान

2,000 से अधिक व्यवसाय प्रभावित

फ्रांस की राजधानी पेरिस समेत कई शहरों में खराब शिक्षा व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन अब हिंसक हो गया है।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो रही है। वाहनों में आग लगा दी गई है और कई दुकानें लूटी गई हैं। सड़कों पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं।

फ्रांस के चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने प्रदर्शनों से 2,000 से अधिक व्यवसाय के प्रभावित होने की बात कही है।

ADVERTISEMENT