NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / ताइवान: महिला की आँख के अंदर से निकली चार जीवित मधुमक्खियाँ, जानें
    अगली खबर
    ताइवान: महिला की आँख के अंदर से निकली चार जीवित मधुमक्खियाँ, जानें

    ताइवान: महिला की आँख के अंदर से निकली चार जीवित मधुमक्खियाँ, जानें

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Apr 11, 2019
    08:30 pm

    क्या है खबर?

    हाल ही में ताइवान में एक अजीब घटना घटी है।

    दरअसल, ताइवान के फ़ॉयिन यूनिवर्सिटी अस्पताल के डॉक्टर उस समय दंग रह गए, जब उन्होंने 29 वर्षीया महिला की आँखों के अंदर चार जीवित मधुमक्खियों को पाया।

    डॉक्टरों ने महिला की आँख में रहने वाली सभी मधुमक्खियों को सफलतापूर्वक निकाल दिया। महिला का नाम 'ही' बताया जा रहा है।

    पिछले पाँच दिनों से अस्पताल में भर्ती होने के बाद ही ने अपनी 80% दृष्टि वापस पा ली।

    बयान

    बिना आँख को नुकसान पहुँचाए एक बार में निकाली गई एक मधुमक्खी

    एक प्रेस कॉन्फ़्रेन्स के दौरान बोलते हुए अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हंग ची-टिंग ने कहा, "मैंने कुछ ऐसा देखा जो किट के पैरों जैसा दिख रहा था, इसलिए मैंने उन्हें एक माइक्रोस्कोप के नीचे आँखों को नुकसान पहुँचाएँ बिना एक बार में एक-एक करके धीरे से बाहर निकाला।"

    ख़बरों के अनुसार, मधुमक्खियों ने महिला की आँख में उस समय प्रवेश किया था, जब वो परिवार के एक सदस्य की कब्र पर मातम कर रही थी।

    खोज

    इंफ़ेक्शन का संदेह होने पर गई अस्पताल

    हालाँकि महिला ने महसूस किया कि मधुमक्खियाँ उसकी आँख के अंदर जा रही हैं, लेकिन उसने मान लिया कि यह गंदगी है और पानी से अपनी आँखों को धोया।

    उस रात तक उसकी आँख सूज गई और वह अपनी पलक के नीचे तेज़ दर्द महसूस कर सकती थी।

    अगली सुबह आँख में इंफ़ेक्शन होने के संदेश की वजह से उसने अस्पताल जानें का फ़ैसला किया।

    अस्पताल में माइक्रोस्कोप से मधुमक्खियों की खोज हुई, जो उसके आँसुओं को चूस रही थीं।

    जानकारी

    कब्रों और पहाड़ों के पास पाई जाती हैं ये मधुमक्खियाँ

    महिला ने अपनी आँखों को रगड़ा नहीं था, इसलिए उसकी आँखों की रोशनी को बचाया जा सकता था।

    महिला की आँख से मिली मधुमक्खियों की पहचान हैलिटिडे या "स्वेट बी" के रूप में की गई, जो मानव के पसीने से आकर्षित होती हैं।

    प्रेस कॉन्फ़्रेन्स में हंग ने बताया, "स्वेट बी का आमतौर पर पहाड़ों और कब्रों के पास छत्ता होता है, जिससे पता चलता है कि मधुमक्खियाँ महिला के सम्पर्क में कैसे आईं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ताइवान
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया
    डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ को बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत अमेरिका
    मिस वर्ल्ड बनकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर चुकीं ये हसीनाएं, एक बनीं डॉक्टर मिस वर्ल्ड
    शशि थरूर की नाराजगी के बाद कोलंबिया ने पाकिस्तान के प्रति संवेदना का बयान वापस लिया शशि थरूर

    ताइवान

    बिकिनी पहनकर पहाड़ों पर चढ़ने वाली मशहूर महिला खाई में गिरी, मौत सोशल मीडिया

    अजब-गजब खबरें

    केरल के इस व्यक्ति ने 31 लाख रुपए में ख़रीदा भारत का सबसे महँगा कार नंबर भारत की खबरें
    गलती या फ़ैशन? इस जींस को देखकर आपके मन में उठेगा यही सवाल सोशल मीडिया
    कर्नाटक में चोरी हुआ 1.25 लाख रुपए का गोबर, सरकारी कर्मचारी गिरफ़्तार भारत की खबरें
    बिना पूछे पैदा करने पर माता-पिता पर मुकदमा करेगा यह व्यक्ति, माँ ने दिया जवाब मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025