Page Loader
डोनाल्ड ट्रंप ने की यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में पुतिन के शांति प्रस्ताव की सराहना
डोनाल्ड ट्रंन ने की व्लादिमीर पुतिन के शांति प्रस्ताव की सराहना

डोनाल्ड ट्रंप ने की यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में पुतिन के शांति प्रस्ताव की सराहना

May 11, 2025
11:29 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूसी के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा रखे गए बिना किसी शर्त के शांति वार्ता के प्रस्ताव की सराहना की है। ट्रंप ने कहा कि यह दोनों देशों के लिए एक महान दिन हो सकता है। उन्होंने कहा कि 3 साल से चल रहे संघर्ष की समाप्ति से वैश्विक स्थितियों में काफी सुधार आएगा तथा अनेक लोगों की जान बच जाएगी। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

कल्पना

ट्रंप ने की युद्ध के बाद के परिवर्तित विश्व की कल्पना

युद्ध के बाद विश्व के बारे में ट्रंप के विचार परिवर्तन और बेहतरी के दिखाई दिए। उन्होंने लिखा, 'उन लाखों लोगों के बारे में सोचिए जो इस कभी न खत्म होने वाले रक्तपात के समाप्त होने से बच जाएंगे। और इस संघर्ष के समाधान के बाद एक पूरी तरह से नई और बेहतर दुनिया उभर कर सामने आएगी।' उन्होंने आगे लिखा, 'मैं इस युद्ध की समाप्ति को सुनिश्चित करने के लिए दोनों पक्षों के साथ मिलकर काम करना जारी रखूंगा।'

प्राथमिकता

पुनर्निर्माण और व्यापार पर ध्यान केंद्रित

अपने नए बयान में ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के साथ पुनर्निर्माण और व्यापार पर अमेरिका के ध्यान पर भी जोर दिया। 10 मई को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता समाप्त करने के समझौते की घोषणा की, जिसे उन्होंने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम बताया। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पुष्टि की कि दोनों देशों के DGMO ने बातचीत की है और गोलीबारी रोकने पर सहमति जताई है।