
चीन: शंघाई वॉलमार्ट स्टोर में व्यक्ति ने किया चाकू से हमला, 3 की मौत
क्या है खबर?
चीन के शंघाई वॉलमार्ट स्टोर के अंदर सोमवार रात को एक व्यक्ति ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं।
वॉलमार्ट स्टोर शंघाई के घनी आबादी वाले सोंगजियांग क्षेत्र में स्थित है, जहां कई विश्वविद्यालय भी हैं। पुलिस ने 37 वर्षीय आरोपी लिन को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद से लोग दहशत में हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच
गुस्सा निकालने के लिए किया हमला
यह घटना तब हुई जब चीन में राष्ट्रीय दिवस की एक सप्ताह लंबी छुट्टी की घोषणा हो चुकी है और लोग पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीदारी कर रहे थे। इस समय देश में पर्यटन में वृद्धि देखी जाती है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी लिन व्यक्तिगत वित्तीय विवादों से काफी गुस्से में था और उसे निकालने के लिए शंघाई के वॉलमार्ट गया था। पुलिस ने उसके मूल स्थान का खुलासा नहीं किया है।
घायलों में एक बच्चा भी है।
ट्विटर पोस्ट
घटना का वीडियो आया सामने
🚨#BREAKING: At least 3 dead, 15 injured in knife attack at supermarket in Shanghai, China; suspect arrested by authorities. pic.twitter.com/Ks6mbLuc1U
— World Source News 24/7 (@Worldsource24) October 1, 2024
हमले
चीन में चाकू के हमले बढ़े
चीन में बंदूक जैसे हथियारों पर प्रतिबंध है। ऐसे में यहां पिछले कुछ महीनों में चाकू से होने वाले हमले काफी बढ़ गए हैं।
सितंबर में शेनझेन शहर में 10 वर्षीय जापानी लड़के की उसके स्कूल के पास चाकू घोंपकर हत्या हुई थी। जून में शहर जिलिन के एक सार्वजनिक पार्क में 4 अमेरिकी कॉलेज प्रशिक्षकों की हत्या हुई थी।
मई में, जियांग्शी प्रांत के एक प्राथमिक विद्यालय में एक महिला ने दो लोगों की चाकू मारकर जान ली थी।