NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का निधन
    अगली खबर
    ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का निधन

    ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का निधन

    लेखन मुकुल तोमर
    Apr 09, 2021
    06:13 pm

    क्या है खबर?

    ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का आज सुबह 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शाही परिवार ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

    फिलिप पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और पिछले महीने ही लंदन के एक अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिली थी। अभी उनकी मौत के कारण के बारे में कुछ नहीं बताया गया है और बाकी जानकारियों का इंतजार हो रहा है।

    बयान

    विंडसर महल में हुआ प्रिंस फिलिप का निधन

    प्रिंस फिलिप के निधन की सूचना देते हुए ब्रिटेन के शाही परिवार ने कहा, 'महामहिम महारानी गहरे दुख के साथ अपने प्रिय पति हिज़ रॉयल हाईनेस द प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के निधन की घोषणा करती हैं। उनका आज सुबह विंडसर महल में शांतिपूर्वक तरीके से निधन हो गया। शाही परिवार दुनियाभर के लोगों के साथ उनके निधन पर शोक व्यक्त करता है। आने वाले समय में बाकी की घोषणाएं की जाएंगी।'

    शोक

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने जताया निधन पर शोक

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने प्रिंस फिलिप के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अनगिनत युवाओं के जीवन को प्रेरित किया।

    उन्होंने कहा, "प्रिंस फिलिप ने एक शानदार जीवन जीया। द्वितीय विश्व युद्ध में एक नोसैनिक हीरो की तरह, एक ऐसे व्यक्ति की तरह जिसने ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग पुरस्कार के जरिए लाखों युवाओं को प्रेरित किया और सबसे ऊपर महामहिम महारानी के निष्ठावान पति की तरह। हमारी संवेदनाएं महारानी और उनके परिवार के साथ हैं।"

    भारत

    प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर जताया प्रिंस फिलिप के निधन पर शोक

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर प्रिंस फिलिप के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

    अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के निधन पर मेरी संवेदनाएं ब्रिटिश लोगों और शाही परिवार के साथ हैं। उनका सेना में विशिष्ट करियर रहा और कई सामुदायिक सेवा पहलों में वह अग्रिम मोर्चे पर रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

    दुनियाभर के अन्य कई नेताओं ने भी प्रिंस फिलिप के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

    बीमारी

    हाल ही में एक महीने अस्पताल में रहे थे प्रिंस फिलिप

    बता दें कि प्रिंस फिलिप को फरवरी में ही लंदन के किंग एडवर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, 16 फरवरी को अस्वस्थ महसूस करने पर वह खुद ही अस्पताल पहुंच गए थे।

    उन्हें कुछ समय के लिए सेंट बर्थोलोमेव अस्पताल में भी ट्रांसफर किया गया था जहां दिल की एक पुरानी बीमारी के लिए उनका इलाज हुआ। एक महीने अस्पताल में रहने के बाद 16 मार्च को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

    बयान

    किसी इंफेक्शन के लिए हुआ था प्रिंस फिलिप का इलाज

    प्रिंस फिलिप के अस्पताल में भर्ती होने के कारण का खुलासा नहीं किया गया था। हालांकि बकिंघम पैलेस ने इतना साफ कर दिया था कि उनकी बीमारी का कोरोना वायरस से कोई लेना-देना नहीं था और उनका एक इंफेक्शन के लिए इलाज हो रहा था।

    जीवन

    1921 में जन्मे थे प्रिंस फिलिप, 1947 में हुई शादी

    प्रिंस फिलिप का 10 जून, 1921 को ग्रीस के कोर्फू द्वीप पर जन्म हुआ था। उनके पिता ग्रीस और डेनमार्क के राजुकमार थे और उनकी मां लुईस माउंटबेटन की बेटी और महारानी विक्टोरिया की पड़पोती थीं।

    उनकी और महारानी एलिजाबेथ की 20 नवंबर, 1947 को शादी हुई थी और इसके लगभग पांच साल बाद ही एलिजाबेथ महारानी बन गई थीं। उनके चार बच्चे, आठ पोता-पोती और 10 पड़पोता-पड़पोती हैं।

    प्रिंस फिलिप 2017 में शाही कर्तव्यों से रिटायर हो गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महारानी एलिजाबेथ द्वितीय

    ताज़ा खबरें

    मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय समन्वयक बहुजन समाज पार्टी
    #NewsBytesExplainer: भारत ने बांग्लादेश की किन-किन वस्तुओं पर लगाया आयात प्रतिबंध, क्या होगा असर? #NewsBytesExplainer
    'मिशन इम्पॉसिबल 8' की आंधी के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' का कमाल जारी अजय देवगन
    IPL 2025: KKR ने रोवमैन पॉवेल की जगह शिवम शुक्ला को टीम में किया शामिल कोलकाता नाइट राइडर्स

    महारानी एलिजाबेथ द्वितीय

    महारानी एलिजाबेथ को दिए अपने ही तोहफे को भूले ट्रम्प, महारानी को छूने पर भी विवाद डोनाल्ड ट्रंप
    कोरोना वायरस: अस्पताल में भर्ती हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, महारानी एलिजाबेथ ने राष्ट्र को किया संबोधित प्रिंस चार्ल्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025