
ब्राजील में इमारत से भिड़ा छोटा विमान, 10 लोगों की मौत
क्या है खबर?
ब्राजील के शहर ग्रामाडो में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एक छोटा विमान घर की चिमनी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है।
घटना की जानकारी ब्राजील की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने दी है। विमान हादसे का कारण और इसमें कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि नहीं हुई, लेकिन कम से कम 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद विमान के गिरने से इलाके में आग भी लग गई थी।
हादसा
विमान में ब्राजील के व्यवसायी का परिवार था सवार
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, विमान में ब्राजील के व्यवसायी लुईज क्लाउडियो गैलेजी (61) अपने परिवार के साथ सवार थे, जो साओ पाउलो राज्य की यात्रा कर रहे थे।
गैलेजी की कंपनी गैलेजी एंड एसोसिएडोस ने लिंक्डइन पर बताया कि गैलेजी अपनी पत्नी, 3 बेटी, परिवार के अन्य सदस्य और कंपनी के कर्मचारियों के साथ विमान में सवार थे।
विमान पहले एक घर की चिमनी से टकराकर इमारत की दूसरी मंजिल से भिड़ा और ग्रामाडो में एक दुकान पर गिर गया।
जांच
पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है ग्रामाडो शहर
ब्राजील का शहर ग्रामाडो पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। यह सेरा गौचा पहाड़ों में स्थित है, जहां ठंडे मौसम, लंबी पैदल यात्रा और पारंपरिक वास्तुकला का आनंद लेने के लिए लोग पहुंचते हैं।
यह शहर 19वीं सदी में बड़ी संख्या में जर्मन और इतालवी प्रवासियों ने बसाया था। क्रिसमस की छुट्टियों पर यहां काफी लोग आते हैं। गैलेजी भी परिवार के साथ छुट्टी मनाने जा रहे थे।
हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
ट्विटर पोस्ट
हादसे के बाद का दृश्य
#Brazil Small #PlaneCrash in Tourist City, Killing at Least 10 #Gramado #SouthernBrazil #PiperCheyenne pic.twitter.com/fvabeEGotN
— SHAIKH UZAIR AHMAD S (@uzairsiddeequi) December 22, 2024