NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / इंडोनेशिया विमान हादसा: बचाव दल को मिले इंसानी शरीर के टुकड़े, तलाशी अभियान जारी
    अगली खबर
    इंडोनेशिया विमान हादसा: बचाव दल को मिले इंसानी शरीर के टुकड़े, तलाशी अभियान जारी

    इंडोनेशिया विमान हादसा: बचाव दल को मिले इंसानी शरीर के टुकड़े, तलाशी अभियान जारी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 10, 2021
    08:46 am

    क्या है खबर?

    शनिवार को लापता हुए इंडोनेशिया की श्रीविजया एयरलाइन के विमान की तलाश में जुटी टीम को समुद्र से इंसानी शरीर के कुछ अंग और मलबा मिला है।

    शनिवार को जकार्ता से उड़ने के चार मिनट बाद ही विमान का कंट्रोल रुम से संपर्क टूट गया था। तभी से विमान के क्रैश होने की आशंका जताई जा रही थी।

    विमान में चालक दल के सदस्यों समेत कुल 62 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

    आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    जानकारी

    जकार्ता से पोंटिआनक जा रहा था विमान

    श्रीविजया एयरलाइन के बोइंग 737 विमान ने पोंटिआनक के लिए उड़ान भरी थी। इस उड़ान का नंबर SJ182 है। संपर्क टूटने के बाद विमान ने एक मिनट से भी कम समय में 10,000 फीट से ज्याजा नीचे आ गया था।

    विमान हादसा

    बचाव दल को मिले शरीर के टुकड़े

    अभी तक विमान के क्रैश होने की वजहों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल बचाव दल तलाशी और राहत अभियान चला रहा है।

    बताया जा रहा है कि विमान जावा समुद्र में तट के पास क्रैश हुआ है।

    जकार्ता पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह तक बचाव दल को दो बॉडी बैग मिले हैं। इनमें से एक में यात्रियों का सामान और शरीर के टुकड़े हैं।

    रविवार को तलाशी अभियान तेज किया जाएगा।

    तलाशी अभियान

    तलाशी अभियान में जुटी है 10 से ज्यादा जहाजें

    बचाव और तलाशी अभियान के लिए नौसेना के गोताखोरों के साथ 10 से अधिक समुद्री जहाजों को लगाया गया है।

    जांचकर्ता अब तक मिले मलबे की जांच में जुटे हैं। जांचकर्ताओं का कहना है कि उड़ान के दौरान विमान ने ऐसा कोई संकेत नहीं भेजा था कि वह संकट में है।

    दूसरी तरफ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने विमान को समुद्र में डूबते देखा था और कम से कम एक जोरदार धमाका सुना था।

    विमान हादसा

    "बिजली की तरह समुद्र में गिरा विमान"

    सोलिहिन नाम के एक मछुआरे ने BBC को बताया कि उन्होंने इस क्रैश को देखा था, जिसके बाद उन्होंने वापस तट पर लौटने का फैसला लिया।

    उन्होंने कहा, "विमान बिजली की तरह समुद्र में गिरा और पानी में एक जोरदार धमाका हुआ। यह हमारे बहुत पास था। लकड़ी जैसा एक टुकड़ा लगभग हमारी जहाज से टकरा गया था।"

    विमान के क्रैश वाली जगहों के पास द्वीपों पर रहने वाले लोगों को मलबे के कई टुकड़े मिले हैं।

    विमान हादसा

    विमान में सवार सभी लोग इंडोनेशियाई

    जानकारी के मुताबिक, विमान में चालक दल के 12 सदस्य और 50 यात्री सवार थे। ये सभी लोग इंडोनेशिया के रहने वाले थे।

    विमान में सवार लोगों को रिश्तेदार और करीबी लोग जकार्ता हवाई अड्डे के साथ-साथ पोंटिआनक हवाई अड्डे पर इकट्ठा हैं। वो बेसब्री से अपने लोगों के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

    हवाई अड्डे पर मौजूद एक व्यक्ति ने रोते हुए बताया कि विमान में उनकी पत्नी और तीन बच्चे सवार थे।

    जानकारी

    26 साल पुराना है क्रैश हुआ विमान

    जहां यह विमान क्रैश हुआ है, उससे 20 किलोमीटर दूर 2018 में एक और विमान क्रैश हुआ था।

    रजिस्ट्रेशन की जानकारी के हिसाब से क्रैश हुआ विमान 26 साल पुराना था। श्रीविजया एयलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि विमान अच्छी हालत में था। बारिश के कारण उड़ान में 30 मिनट की देरी हुई थी।

    बता दें कि इंडोनेशिया की बजट एयरलाइन श्रीविजया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रुटों पर कई उड़ानों का संचालन करती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडोनेशिया

    ताज़ा खबरें

    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून
    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडोनेशिया

    इंडोनेशिया में सुनामी से मरने वालों की संख्या 281 पहुंची, राहत और बचाव कार्य जारी सुनामी
    इंडोनेशिया: रॉक कॉन्सर्ट में लोग कर रहे थे मस्ती तभी अचानक आ गई सुनामी, देखें वीडियो सुनामी
    फोन का पासवर्ड न बताने पर पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, आरोपी पत्नी गिरफ्तार हत्या
    सर्वे में खुलासा, भारतीय लोग दूसरे देशों को मदद देने के सबसे बड़े समर्थक चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025