बिकिनी पहनकर पहाड़ों पर चढ़ने वाली मशहूर महिला खाई में गिरी, मौत

ताइवान की रहने वाली पर्वतारोही गिगी वू की पहाड़ से गिरकर मौत हो गई है। 36 वर्षीय गिगी 'बिकिनी क्लाइंबर' के तौर पर मशहूर थीं। वे पहाड़ों की चोटी पर पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर बिकिनी में फोटो पोस्ट करती थीं। गिगी ने मध्य ताइवान के युशान पर्वत पर चढ़ने के लिए 25 दिन की चढ़ाई शुरू की थी। चढ़ाई के आठवें दिन वे लगभग 65 फीट की ऊंचाई से गिर गईं, जिससे उनके पैर में चोट लग गई।
खाई में गिरने के बाद गिगी के पैर पर चोट लगी। उन्होंने अपने दोस्तों से संपर्क साधकर मदद मांगी और बताया कि टांग में चोट लगने के कारण वे हिल नहीं पा रही हैं। इसके बाद उन्हें बचाने का अभियान शुरू किया, लेकिन खराब मौसम के कारण बचाव दल को उनके पास पहुंचने में 28 घंटे लग गए। जब तक बचाव दल उन तक पंहुचा, गिगी की जान जा चुकी थी। गिगी के शव को वहां से एयरलिफ्ट किया गया।
बचाव दल में शामिल अधिकारी ने बताया कि लगभग लगभग 5,500 फीट की ऊंचाई पर जमा देने वाला तापमान होता है। उनकी मौत का कारण ठण्ड भी हो सकती है। हालांकि, अभी तक गिगी की मौत की असली वजह सामने नहीं आई है। गिगी सोशल मीडिया पर काफी मशहूर थी। उन्होंने कई पर्वत चोटियों से सिर्फ बिकनी पहने अपनी फोटो अपलोड की थी। उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
गिगी पर्वतारोहियों वाले कपड़े पहनकर पहाड़ों पर चढ़ती थी और चोटी पर पहुंचने के बाद बिकिनी में अपनी फोटो पोस्ट करती थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे 100 से ज्यादा चोटियों पर चढ़ चुकी हैं। जब उनसे पूछा गया कि वे ऐसा क्यों करती हैं तो उन्होंने कहा उन्हें ऐसा करना अच्छा लगता है। गीगी ने बताया था कि यह बेहद खूबसूरत होता है और इसमें ना पसंद करने जैसा कुछ नहीं है।