बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर असमंजस बरकरार, क्या है सच?
क्या है खबर?
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर असमंजस बरकरार है। अभी तक दिल्ली और ढाका की ओर से आधिकारिक ऐलान नहीं हो सका है। इस बीच, शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से यह सूचना दी गई कि प्रधानमंत्री तारिक की यात्रा को लेकर औपचारिक स्वागत की तैयारी की जाएगी, लेकिन कुछ घंटे बाद उसे भी वापस ले लिया गया। क्या तारिक 23 से 25 अगस्त तक दिल्ली में रहेंगे? आइए, सच्चाई जानते हैं।
आदेश
क्या राष्ट्रपति भवन में चल रही थी तैयारी?
राष्ट्रपति भवन की ओर से पहले जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि 22 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में 'चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी' नहीं होगी, क्योंकि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के औपचारिक स्वागत के लिए फुल रिहर्सल है।
इसके बाद, राष्ट्रपति की उप-प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने बताया कि 'इस शनिवार चेंज ऑफ गार्ड समारोह नहीं होगा' विषय पर जारी प्रेस विज्ञप्ति वापस ली गई है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा, "विषय पर कोई जानकारी नहीं है।"
दौरा
23 से 25 अगस्त के बीच दौरे की संभावना थी?
दोनों पड़ोसी देशों की ओर से यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन संभावना थी कि तारिक सितंबर में BRICS शिखर सम्मेलन से पहले 23 से 25 अगस्त तक भारत का दौरा कर सकते हैं।
हालांकि, इस तारीख की घोषणा न तो ढाका ने की और न ही नई दिल्ली ने, लेकिन राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति से कयास लगाए जाने लगे कि दौरा जल्द होगा।
ढाका का कहना है कि यात्रा को लेकर बातचीत चल रही है।
खटास
शेख हसीना के मामले से लटका है दौरा?
प्रधानमंत्री तारिक की यात्रा का सबसे बड़ा कांटा बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना बाई जा रही हैं, जो 2024 के बाद से दिल्ली में ही रह रही हैं।
बांग्लादेश सरकार ने उनको प्रत्यर्पित करने की मांग की थी, जिसे भारत ने अभी तक स्वीकार नहीं किया है।
इस बीच, हसीना की 5 अगस्त को दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस से ढाका और नाराज हो गया। बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस से बातचीत और बिगड़ी है।
न्यौता
भारत ने तारिक को 2 बार भेजा है न्यौता
भारत की ओर से प्रधानमंत्री तारिक को 2 निमंत्रण भेजे गए हैं।
पहला न्यौता फरवरी में रहमान के प्रधानमंत्री बनते ही भेजा गया था, जबकि दूसरा न्यौता 12-13 सितंबर को BRICS सम्मेलन में भाग लेने के लिए जुलाई में भेजा था।
बांग्लादेशी विदेश मंत्री खलिलुर रहमान कह चुके हैं कि सरकार ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि प्रधानमंत्री BRICS सम्मेलन में भाग लेंगे या नहीं।
उनकी भारत के साथ द्विपक्षीय यात्रा भी अटकी है।