Loading...
बांग्लादेश के कुमिला में घर के अंदर घुसकर हिंदू महिला की हत्या, सिर पर हथौड़ा मारा
बांग्लादेश के कुमिला में घर के अंदर घुसकर हिंदू महिला की हत्या

बांग्लादेश के कुमिला में घर के अंदर घुसकर हिंदू महिला की हत्या, सिर पर हथौड़ा मारा

लेखन गजेंद्र
Aug 18, 2026
07:17 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश में चटगांव डिवीजन के कुमिला (कोमिला) जिले में एक हिंदू महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का नाम बीना रानी रॉय (58) है। प्रोथोम आलो के मुताबिक, चांदिना के बरकैत दक्षिणपारा के शिलबाड़ी इलाके में सोमवार रात साढ़े 8 बजे कुछ लोग महिला के घर में घुस गए और हथौड़े से उनके सिर पर वार कर दिया। महिला के शोर मचाने पर हमलावर भाग खड़े हुए। महिला की अस्पताल में मौत हो गई।

हत्या

घर में अकेली थी महिला

रिपोर्ट के मुताबिक, गृहणी बीना दिलीप कुमार रॉय की पत्नी थी। सोमवार शाम को पूजा करने के बाद बीना घर में टीवी देख रही थीं, जबकि उनके पति दुकान पर चाय पीने गए थे।

तभी कुछ लोग घर में घुस आए और उसकी मां के सिर पर अंधाधुंध वार करने लगे। मां की चीखें सुनकर हमलावर भाग खड़े हुए, जिसके बाद पड़ोसी पहुंचे।

बीना को कोमिला मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

शक

हत्या के कारणों का पता नहीं चला

बरकैत यूनियन परिषद के अध्यक्ष नूर-ए आलम ने बताया कि मृतक के परिवार और पड़ोस के कुछ लोगों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

उन्होंने इस घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी बताई है। बीना के बेटे तापोश ने भी हत्या को लेकर किसी पर शक नहीं जताया है। उसने हत्यारों को पकड़ने की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि हत्या के कारण और हत्यारों की पहचान नहीं हुई है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

ADVERTISEMENT

घटना

तारिक रहमान की सरकार में भी कम नहीं हुई हिंसा

तारिक रहमान 17 फरवरी, 2026 को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने, लेकिन हिंसा में कमी नहीं है।

बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद (BHBCUC) के अनुसार 1 जनवरी से 30 जून, 2026 के बीच 257 साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुई, जिसमें 44 लोगों की हत्या और 62 पूजा स्थलों पर हमला हुआ है।

मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के समय अगस्त 2024 से दिसंबर 2025 तक 522 साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुई, जिसमें 61 हत्या और 95 पूजा स्थलों पर हमले हुए।

ADVERTISEMENT