LOADING...
ऑस्ट्रेलिया के पर्यटक द्वीप के पास समुद्री विमान गिरा, 3 यूरोपीय पर्यटकों की मौत
ऑस्ट्रेलिया में छोटा समुद्री विमान दुर्घटनाग्रस्त (तस्वीर: एक्स/@ausaviation)

ऑस्ट्रेलिया के पर्यटक द्वीप के पास समुद्री विमान गिरा, 3 यूरोपीय पर्यटकों की मौत

लेखन गजेंद्र
Jan 08, 2025
11:36 am

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया में एक समुद्री विमान पर्यटक द्वीप के पास हिंद महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय विमान में 7 यूरोपीय पर्यटक सवार थे। पुलिस ने बताया कि विमान सेसना 208 कारवां स्वान रिवर सीप्लेन्स का था। हादसे में 3 पर्यटक घायल हो गए, जबकि 3 की मौत हो गई है। एक सुरक्षित है। विमान ने मंगलवार शाम को रोटनेस्ट द्वीप से उड़ान भरा था, जो ऑस्ट्रेलियाई राजधानी पर्थ से 30 किलोमीटर दूर है। विमान पर्थ लौट रहा था।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

ऑस्ट्रेलिया की विमान दुर्घटना जांच एजेंसी ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो (ATSB) ने बताया कि एक व्यक्ति को बचाया गया है, जबकि दुर्घटना के कारण की जांच के लिए विशेषज्ञ घटनास्थल पर हैं। ब्यूरो के प्रमुख अधिकारी एंगस मिशेल ने बताया कि उड़ान भरने के दौरान फ्लोटप्लेन पानी से टकरा गया और फिर आंशिक रूप से डूबकर रुक गया था। एक प्रत्यक्षदर्शी पर्यटक ने बताया कि समुद्री विमान पानी से बाहर निकलते समय पलट गया था।

ट्विटर पोस्ट

हादसे का वीडियो

Advertisement