NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / पेरू: बर्फीली चोटियों से 22 साल पहले लापता अमेरिकी पर्वतारोही का शव मिला
    अगली खबर
    पेरू: बर्फीली चोटियों से 22 साल पहले लापता अमेरिकी पर्वतारोही का शव मिला
    पेरू की बर्फीली चोटियों पर अमेरिकी पर्वतारोही का शव 22 साल बाद मिला (तस्वीर: एक्स/@ajay_verma66063)

    पेरू: बर्फीली चोटियों से 22 साल पहले लापता अमेरिकी पर्वतारोही का शव मिला

    लेखन गजेंद्र
    Jul 09, 2024
    01:34 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित देश पेरू की बर्फीली चोटियों से 22 साल से लापता एक अमेरिकी पर्वतारोही का शव ममीकृत हालत में मिला है।

    शव की पहचान 59 वर्षीय विलियम स्टैम्पफ्ल के रूप में हुई है, जो जून 2002 में युंगय प्रांत में 22,000 फीट ऊंचे हुआस्करन पर्वत पर अपनी टीम के साथ चढ़े थे।

    यहां अचानक हुए हिमस्खलन में उनकी पूरी टीम लापता हो गई थी। उस उनको खोजने के सारे प्रयास असफल हुए थे।

    पर्वतारोही

    बर्फ के पिघलने से ऊपर आया शव

    पेरू की पुलिस ने बताया कि एंडीज के कॉर्डिलेरा ब्लैंका पर्वतमाला की बर्फ पिघलने के बाद शव के अवशेष सामने आए थे।

    भीषण ठंड के कारण स्टैम्पफ्ल का शव, कपड़े, चढ़ाई का सामान और पासपोर्ट सभी सुरक्षित पाए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ममीकृत दस्तावेजों से पुलिस को उसके शव की पहचान करने में मदद मिली।

    बता दें कि उत्तरपूर्वी पेरू के हुआस्करन और कैशन जैसी बर्फीली चोटियां, दुनिया भर के पर्वतारोहियों के बीच काफी लोकप्रिय है।

    जांच

    पिछले साल मिला था 41 साल पहले लापता महिला का शव

    द इंडिपेंडेंट के मुताबिक, स्टैम्पफ्ल का शव एंडीज पर्वतशृंखला पर पाया जाने वाला दूसरा शव है। इससे पहले पिछले साल एक महिला पर्वतारोही का अवशेष मिला था, जो 41 साल पहले यहां से लापता हुई थी।

    महिला की पहचान मार्टा एमिलिया अल्टामिरानो उर्फ पैटी के रूप में हुई थी। उनकी मार्च 1981 में एक अभियान के दौरान मृत्यु हो गई थी।

    हादसे के दौरान 20 वर्षीय पैटी लगभग 5,000 मीटर की ऊंचाई से फिसलकर सैकड़ों मीटर नीचे गिर गई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेरू

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान सीमा पर बीटिंग रिट्रीट समारोह फिर से शुरू, न गेट खुले और न हाथ मिले वाघा बॉर्डर
    'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन को मिली कितनी रकम? जूनियर एनटीआर की फीस भी जानिए ऋतिक रोशन
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 27,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है लक्ष्य  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना

    पेरू

    मुंबई में लगता है दुनिया का सबसे बुरा ट्रैफिक जाम, दिल्ली चौथे स्थान पर भारत की खबरें
    अगर आपको इतिहास से लगाव है, तो ज़रूर करें इन पाँच जगहों की यात्रा यूनाइटेड किंगडम (UK)
    रेस्टोरेंट ने महिलाओं और पुरुषों के लिए रखा अलग-अलग मेन्यू, लगा लाखों का जुर्माना अजब-गजब खबरें
    दुनिया के पांच सबसे हैरान कर देने वाले स्थान, जिनके रहस्य आज तक हैं बरकरार फ्रांस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025