NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / यह हैंडबैग 1.43 करोड़ रुपये में हुआ नीलाम, बना दुनिया का दूसरा सबसे महँगा बैग
    अगली खबर
    यह हैंडबैग 1.43 करोड़ रुपये में हुआ नीलाम, बना दुनिया का दूसरा सबसे महँगा बैग

    यह हैंडबैग 1.43 करोड़ रुपये में हुआ नीलाम, बना दुनिया का दूसरा सबसे महँगा बैग

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jun 17, 2019
    08:15 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया में हर रोज़ कोई न कोई बहुमूल्य चीज़ की नीलामी होती ही रहती है।

    कुछ चीज़ें इतनी ज़्यादा कीमत पर नीलाम होती हैं, जिसके बारे में सुनकर आम लोगों की हालत ही ख़राब हो जाती है।

    हाल ही में लंदन में भी एक ऐसी ही नीलामी हुई है, जिसके बारे में जानकार आपके होश उड़ जाएँगे।

    दरअसल, लंदन में एक हैंडबैग 1,62,500 पाउंड (लगभग 1.43 करोड़ रुपये) में नीलाम हुआ है।

    आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

    कीमत

    अनुमानित कीमत से दोगुने में नीलाम हुआ बैग

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के सबसे महँगे हैंडबैग्स में शुमार यह बैग 'हर्मीस बिर्किन (Hermes Birkin)' नाम के एक ब्रांड का है।

    इस बैग को 'द 2015 हिमालय निलोटिकस क्रोकोडाइल बिर्किन 35' नाम दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार, इस बहुमूल्य बैग की नीलामी लंदन स्थित क्रिस्टी नीलामी घर में हुई।

    क्रिस्टी ने इस बैग की अनुमानित कीमत 70,000-90,000 पाउंड (लगभग 61 लाख से 80 लाख रुपये) रखी गई थी।

    नंबर 1

    दुनिया के सबसे महँगे हैंडबैग का रिकॉर्ड भी इसी कंपनी के नाम

    इस नीलामी के बाद यह हैंडबैग दुनिया का दूसरा सबसे महँगा हैंडबैग बन गया है। बता दें कि सबसे महँगे हैंडबैग का रिकॉर्ड भी इसी कंपनी के नाम है।

    2018 में 'द मैट हिमालय निलोटिकस क्रोकोडाइल बिर्किन 35' नाम का हैंडबैग 2,36,750 पाउंड (लगभग 2 करोड़ 84 लाख रुपये) में नीलाम हुआ था।

    उस हैंडबैग की ख़ासियत यह थी कि उसे व्हाइट गोल्ड और कई अनमोल हीरों को जड़कर बनाया गया था।

    जानकारी

    हॉलीवुड कलाकरों के बीच मशहूर है यह ब्राण्ड

    क्रिस्टी की नीलामी में 41 देशों के लोगों ने बोली लगाई। इन हैंडबैग्स का नाम अभिनेता, गायक जेन बिर्किन के नाम पर रखा गया है। यह ब्राण्ड मशहूर हस्तियों और हॉलीवुड कलाकारों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है।

    प्रतक्रिया

    नीलामी के परिणामों से खुश हैं हम: रेचल

    लंदन में क्रिस्टी के हैंडबैंग्स और एक्सेसरीज़ विभाग की प्रमुख रेचल कोफ्सकी ने कहा, "हम आज के हैंडबैग और एक्सेसरीज़ की नीलामी के परिणामों से बहुत ख़ुश हैं। यह दुनियाभर में हैंडबैग्स के परिपक्व बाज़ार को दर्शाता है।"

    उन्होंने आगे कहा, "एक भरे सेलरूम, एक पैक फोनबैंक और दुनियाभर से बोली लगाने के साथ नीलामी संग्रहणीय (कलेक्टेबल) और दुर्लभ हैंडबैग्स की अंतरराष्ट्रीय माँग को प्रदर्शित करती है।"

    क्या आप जानते हैं?

    विक्टोरिया बेकहम को पसंद है बिर्किन ब्राण्ड की चीज़ें

    ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम की पत्नी और फ़ैशन डिज़ाइनर विक्टोरिया बेकहम को बिर्किन ब्राण्ड की चीज़ें बहुत पसंद हैं। कथित तौर पर विक्टोरिया के पास 15 लाख पाउंड (लगभग 13 करोड़ रुपये) की बिर्किन की चीज़ों का संग्रह है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लंदन
    डेविड बेकहम
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस- एक हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती
    कहीं धूप तो कहीं अंधड़-बारिश का कहर, जानिए आज देश में मौसम का हाल  मानसून
    मारुति सुजुकी ला रही 5-सीटर कॉम्पैक्ट SUV, ये जानकारी आईं सामने  मारुति सुजुकी
    जावेद अख्तर बोले- पाकिस्तान और नरक में एक चुनना हो तो मैं नरक जाना पसंद करूंगा जावेद अख्तर

    लंदन

    भारत की बड़ी कामयाबी, लंदन की अदालत ने दी विजय माल्या को भारत लाने की मंजूरी भारत की खबरें
    न्यूयॉर्कः मेट्रो में पैंट उतारकर क्यों सफर कर रहे हैं लोग? न्यूयॉर्क शहर
    भारत में सबसे तेजी से बढ़ रही है अरबपतियों की संख्या, मुंबई 12वां सबसे धनी शहर भारत की खबरें
    जल्द हो सकती है नीरव मोदी की गिरफ्तारी, अदालत ने जारी किया वारंट नीरव मोदी

    डेविड बेकहम

    #HappyBirthdayBeckham: इंग्लैंड के महान फुटबॉलर बेकहम के जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें रियल मैड्रिड

    अजब-गजब खबरें

    मासूम बच्चे ने गलती से चूजे पर चढ़ाई साइकिल, पैसे लेकर इलाज करवाने पहुंच गया अस्पताल मिजोरम
    यहाँ के अमीरों के शौक अजब-गजब, लंदन से मँगाते हैं पिज्जा, फ़्लाइट से होती है डिलीवरी लंदन
    बेंगलुरु: महीनों तक नहीं मिली सैलरी तो कर्मचारियों ने मिलकर किया बॉस का अपहरण, जानें क्राइम समाचार
    ताइवान: महिला की आँख के अंदर से निकली चार जीवित मधुमक्खियाँ, जानें ताइवान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025