NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ये है दुनिया का सबसे महंगा एडवेंट कैलेंडर, 83 करोड़ रुपये है कीमत; जानिए इसकी खासियत 
    अगली खबर
    ये है दुनिया का सबसे महंगा एडवेंट कैलेंडर, 83 करोड़ रुपये है कीमत; जानिए इसकी खासियत 
    क्रिसमस की लोकप्रिय चीजों में से एक है एडवेंट कैलेंडर

    ये है दुनिया का सबसे महंगा एडवेंट कैलेंडर, 83 करोड़ रुपये है कीमत; जानिए इसकी खासियत 

    लेखन गौसिया
    Dec 25, 2023
    01:25 pm

    क्या है खबर?

    क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए लोकप्रिय चीजों में लाल टोपी और ट्री के अलावा एडवेंट कैलेंडर भी शामिल है। यह एक ऐसा विशेष कैलेंडर होता है, जो दिसंबर महीने की शुरुआत से क्रिसमस तक की गणना करता है।

    वैसे तो बाजारों में यह कैलेंडर 100 रुपये के आसपास मिल जाता है, लेकिन स्विट्जरलैंड में एक परिवार के लिए कलाकार डेबी विंगम ने कस्टम एडवेंट कैलेंडर बनाया था, जिसकी कीमत लगभग 83 करोड़ रुपये है।

    आइये इसके बारे में जानें।

    कारण

    इसलिए खास है यह एडवेंट कैलेंडर

    सामान्य एडवेंट कैलेंडर में छोटे-छोटे कार्डबोर्ड से बने दरवाजों के पीछे चॉकलेट और अन्य चीजें रखी जाती हैं, लेकिन कलाकार डेबी ने जो कैलेंडर बनाया है, वह बेहद खास और अनोखा है।

    उनके कैलेंडर में कई लग्जरी चीजों को रखा गया है। इनमें डिजाइनर घड़ियां, हीरे और विशेष रूप से बनाई गई कलाकृतियां आदि शामिल हैं।

    यही वजह है कि इस एडवेंट कैलेंडर की कीमत लगभग 83 करोड़ रुपये है।

    उपहार

    उपहार में विदेशों की यात्रा की टिकट भी है शामिल

    जानकारी के मुताबिक, डेबी ने कैलेंडर में परिवार के हर एक सदस्य के लिए उपहार रखें, जिसमें यात्राओं की टिकट भी शामिल है।

    जब परिवार को कैलेंडर में रखी गई सभी लग्जरी चीजों के बारे में बताया गया था, तभी यात्रा स्थलों की भी घोषणा की गई थी।

    यह किसी भी परिवार के लिए बेहद खुशी का अवसर है कि उनके एडवेंट कैलेंडर में उपहार के रूप में पेरिस, दुबई, न्यूयॉर्क और डिज्नीलैंड जैसी जगहों की यात्राएं करना शामिल है।

    अन्य उपहार

    कैलेंडर में हैं हीरों से जड़े ये सामान 

    यात्रा के टिकट के अलावा इस अनोखे एडवेंट कैलेंडर में एक पेरिस शनेल पर्स भी है, जिसमें हीरे जड़े हुए हैं।

    इसके साथ ही एक बेहद खूबसूरत किराग भी है, जिसमें हीरे और अन्य रत्न जड़े हुए हैं।

    इतनी सारी महंगी चीजों के अलावा एडवेंट कैलेंडर, जिस कलाकृति से सजी है, उसकी कीमत ही लगभग 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।

    इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कैलेंडर कितना खास और अनोखा है।

    जानकारी

    कलाकार को कैलेंडर बनाने में लगा 1 साल का समय

    जानकारी के मुताबिक, इस एडवेंट कैलेंडर को बनाने में डेबी को लगभग 1 साल का समय लगा। अगर आप भी ऐसा अनोखा एडवेंट केलैंडर चाहते हैं तो इसके लिए आपको ढेर सारे पैसे खर्च करने पड़ेंगे और खुद का एक डिजाइनर ढूंढना होगा।

    अन्य मामला

    इन देशों में क्रिसमस मनाना है गैरकानूनी

    दुनिया के अलग-अलग कोनों में आज बड़ी धूमधाम से क्रिसमस मनाया जा रहा है, लेकिन कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां क्रिसमस मनाना गैरकानूनी है।

    इनमें तजाकिस्तान, ब्रुनेई, सऊदी अरब, चीन और उत्तर कोरिया जैसे देशों के नाम शामिल हैं।

    इन देशों में क्रिसमस का जश्न मनाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है और इस नियम का पालन बहुत ही सख्ती से किया जाात है।

    कुछ जगहों पर तो इन नियमों का उल्लंघन करने पर जेल की सजा भी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिसमस
    स्विट्जरलैंड
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिसमस

    ईको-फ्रेंडली क्रिसमस मनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स घर की सजावट
    दुबई: हेयर स्टाइलिस्ट ने महिला के सिर पर बनाई 9.5 फुट लंबी और एकदम सीधी चोटी दुबई
    क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 चीजें, लगेगा बहुत खूबसूरत लाइफस्टाइल
    वायरल वीडियो: अमेरिकी शख्स ने 710 क्रिसमस बॉल्स से सजाई दाढ़ी, बनाया अनोखा रिकॉर्ड गिनीज बुक

    स्विट्जरलैंड

    अध्ययन में खुलासा- खाली पर्स मिलने पर 40%, पैसे होने पर 72% लोग लौटाते हैं वापस भारत की खबरें
    नीरव मोदी और उसकी बहन के 4 स्विस बैंक अकाउंट्स सीज, जमा थे 283 करोड़ रुपये स्विस बैंक
    सिंगापुर में नीरव मोदी की बहन की कंपनी के अकाउंट सीज करने के आदेश भारत की खबरें
    जल्द मिलेगी स्विस बैंकों में अकाउंट रखने वाले भारतीयों की जानकारी, प्रक्रिया पूरी भारत की खबरें

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: दुनिया के सबसे उम्रदराज जुड़वा हैं सिर से जुड़े हुए ये भाई-बहन अमेरिका
    कनाडा: हाथों से पकड़े बिना व्यक्ति ने 130 किलोमीटर तक चलाई साइकिल, बनाया विश्व रिकॉर्ड कनाडा
    जापान: इस शहर में रहने के लिए मिल रहे पैसे, फिर भी कोई नहीं आ रहा जापान
    ये हैं दुनियाभर के 5 सबसे महंगे फूलों की सूची, लाखों-करोड़ों तक है कीमत   श्रीलंका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025