NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / नए साल पर दुनियाभर में निभाई जाने वाली 5 अनोखी परंपराएं, जानकर रह जाएंगे हैरान 
    अगली खबर
    नए साल पर दुनियाभर में निभाई जाने वाली 5 अनोखी परंपराएं, जानकर रह जाएंगे हैरान 
    नए साल को लेकर प्रचलित अजीबोगरीब परंपराएं

    नए साल पर दुनियाभर में निभाई जाने वाली 5 अनोखी परंपराएं, जानकर रह जाएंगे हैरान 

    लेखन गौसिया
    Dec 24, 2023
    05:58 pm

    क्या है खबर?

    कुछ ही दिनों बाद 2023 का यह साल खत्म हो जाएगा और 2024 आ जाएगा। इस मौके पर लोग पार्टी करके बड़े ही धूमधाम के साथ नए साल का स्वागत करते हैं।

    हालांकि, सभी देशों में ऐसा नहीं होता। अलग-अलग जगहों पर नए साल से जुड़ी अलग-अलग और अनोखी परंपराएं निभाई जाती हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते हो।

    आइये आज दुनियाभर में मनाई जाने वाली 5 अजीबोगरीब नए साल की परंपराओं के बारे में जानते हैं।

    #1

    स्पेन

    स्पेन में नए साल पर एक साथ 12 अंगूर खाने की परंपरा है।

    माना जाता है कि इस दिन जो लोग एक बार में 12 अंगूर खायेंगे, उन्हें पूरे साल खुशियां मिलती रहेंगी।

    इस परंपरा की शुरुआत 1909 से हुई और इसके पीछे एक कारण था।

    दरअसल, उस दौरान स्पेन में अंगूर की बड़ी फसल हुई थी, जिसकी वजह से वहां के राजा ने नए साल का जश्न मनाने के लिए जनता के बीच भारी मात्रा में अंगूर बंटवाए थे।

    #2

    ब्राजील

    ब्राजील में नए साल का जश्न समुद्र में सफेद फूल फेंककर मनाया जाता है।

    यही नहीं, कुछ लोग तो इस मौके पर समुद्र में अपना परफ्यूम, ज्वेलरी, कंघी और लिपस्टिक भी फेंकते हैं।

    यहां के लोगों का मानना है कि ऐसा करके वे समुद्र की देवी 'येमानजा' को नए साल पर भेंट चढ़ाते हैं।

    इसके साथ ही यह उम्मीद करते हैं कि नए साल पर देवी उनकी कामनाओं को पूरा करेंगी।

    #3

    डेनमार्क 

    डेनमार्क में नए साल पर ऐसी परंपरा का पालन किया जाता है, जिसे सुनकर आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यहां पर यह आम बात है।

    यहां पर नए साल की रात में लोग अपने पड़ोसी और दोस्तों के दरवाजों के बाहर पुरानी और टूटी हुई प्लेट या चम्मच फेंक देते हैं।

    ऐसा माना जाता है कि नए साल की सुबह आपके दरवाजे पर जितने ज्यादा टूटे हुए बर्तन मिलेंगे, उस साल आपका भाग्य उतना ही अच्छा रहेगा।

    #4

    स्कॉटलैंड 

    स्कॉटलैंड में लोग ये उम्मीद करते हैं कि नए साल पर उनके घर में जो भी पहला मेहमान आए, वो लंबा और सुंदर हो।

    आपको यह अजीब लग सकता है, लेकिन स्कॉटलैंड में लंबे और सुंदर पुरुषों को काफी लकी यानी खुशकिस्मत माना जाता है।

    यही वजह है कि यहां के लोग चाहते हैं कि उनके घर पर नए साल पर सबसे पहला मेहमान ऐसा आए, जिसमें वे खूबियां हो, ताकि उनका पूरा साल उनके लिए भाग्यशाली रहे।

    #5

    दक्षिण अमेरिका

    दक्षिण अमेरिका में भी लोग बिल्कुल अलग तरीके से नए साल का जश्न मनाते हैं, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।

    यहां लोग नए साल पर रंगीन अंडरवियर पहनते हैं। ये दर्शाता है कि जो व्यक्ति जिस रंग की अंडरवियर पहनेगा उसका पूरा साल उसी तरह से जाएगा।

    इसका मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में प्यार चाहता है तो वह लाल रंग का अंडरवियर पहनेगा, वहीं अगर किसी को शांति चाहिए तो वह सफेद अंडरवियर पहनेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नया साल मुबारक हो
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    नया साल मुबारक हो

    #Alvida2018: नए साल का स्वागत करने के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के पास स्थित ये जगहें दिल्ली
    #Alvida2018: ये रहे साल 2018 के सबसे अजीबो-गरीब फैशन ट्रेंड, जिसने भी देखा हो गया हैरान प्रियंका चोपड़ा
    अमेजन CEO जेफ़ बेजोस ने घोड़े पर चढ़कर काउबॉय स्टाइल में मारी एंट्री, वीडियो वायरल सोशल मीडिया
    इन देशों में अजीबो-गरीब अंदाज में किया जाता है नए साल का स्वागत, जानें कैसे फिलीपींस

    अजब-गजब खबरें

    मुंबई: 51 वर्षीय महिला को 16 महीने में आए 5 हार्ट अटैक, फिर भी है जीवित मुंबई
    अमेरिका: दुनिया के सबसे उम्रदराज जुड़वा हैं सिर से जुड़े हुए ये भाई-बहन अमेरिका
    कनाडा: हाथों से पकड़े बिना व्यक्ति ने 130 किलोमीटर तक चलाई साइकिल, बनाया विश्व रिकॉर्ड कनाडा
    जापान: इस शहर में रहने के लिए मिल रहे पैसे, फिर भी कोई नहीं आ रहा जापान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025