LOADING...
ये कंपनी दे रही है 'स्लीप इंटर्नशिप' का मौका, सोने के लिए मिलेंगे एक लाख रुपये

ये कंपनी दे रही है 'स्लीप इंटर्नशिप' का मौका, सोने के लिए मिलेंगे एक लाख रुपये

Nov 29, 2019
08:43 pm

क्या है खबर?

सभी को अपनी नींद बहुत प्यारी होती है। कुछ लोग कहीं भी और कैसे भी सोने का मौका नहीं छोड़ते, लेकिन उन्हें अपनी नौकरी और ऑफिस के कारण अपनी नींद से समझौता करना पड़ता है और वे अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोंगो के लिए एक ऐसी खबर है, जिसे सुनकर वे चौंक जाएंगे। दरअसल, एक कंपनी 'स्लीप इंटर्नशिप' करने का मौका दे रही है। जिसके लिए आपको अच्छा स्टाइपेंड भी मिलेगा। आइए जानें विवरण।

विवरण

मिलेगा एक लाख रुपये का स्टाइपेंड

बंगलुरु का एक स्टार्टअप Wakefit.co सोने के इच्छुक लोगों के लिए 'स्लीप इंटर्नशिप' ऑफर कर रहा है। इसके लिए चुने गए इंटर्नस को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। जी हां, इस इंटर्नशिप के लिए आपको अपनी नौकरी छोड़ने की भी कोई जरुरत नहीं है। इसमें आपको 100 दिन नौ-नौ घंटे सोना होगा। आप दिन में अपना ऑफिस करें और रात में आराम से नौ घंटे सोएं। 100 दिनों तक रोज नौ घंटे सोने के लिए आपको एक लाख रुपये मिलेंगे।

जानकारी

कैसे चुने जाएंगे इंटर्नस?

कंपनी को इस इंटर्नशिप के लिए बेस्ट इंटर्नस चाहिए। सबसे पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उसके बाद शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों का एक वीडियो इंटरव्यू होगा। उसके आधार पर उम्मीदवारों को इस इंटर्नशिप के लिए चुना जाएगा।

Advertisement

उद्देश्य

क्या है इसका उद्देश्य?

Wakefit.co के सह-संस्थापक ने बिजनेस इनसाइडर को बताया कि वे देश के सर्वश्रेष्ठ स्लीपरों की भर्ती करना चाहते हैं, जो अपने जीवन में नींद को प्राथमिकता देने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसका उद्देश्य नींद से सेहत पर ध्यान केंद्रित करना है और नींद के बारे में सोचने वाले लोगों की सराहना करना है। कंपनी इंटर्न को सोने के लिए गद्दे देगी और उनके स्लीपिंग पैटर्न पर नजर रखेगी। उन्हें काउंसलिंग सेशन और स्लीप ट्रैकर भी दिए जाएंगे।

Advertisement

आवेदन प्रक्रिया

कैसे करें आवेदन?

स्लीप इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद पेज पर इस इंटर्नशिप की सारी जानकारी दी गई होगी। इस पेज पर ही इसके लिए आवेदन करने के लिए Apply Online पर क्लिक करें। अब आपको उनके द्वारा पूछे गए प्रश्न Why do you think, you deserve this job? का आंसर लिखना होगा और मांगे जा रहे सभी विवरण भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

जानकारी

यहां से करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या वे हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी प्राप्त करने और आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisement