NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / गुजरात: शादी के सालों बाद महिला का पति औरत निकला, थाने पहुंचा मामला
    अगली खबर
    गुजरात: शादी के सालों बाद महिला का पति औरत निकला, थाने पहुंचा मामला
    वडोदरा में पत्नी को शादी के 8 साल बाद पति के सेक्स चेंज सर्जरी के बारे में पता चला

    गुजरात: शादी के सालों बाद महिला का पति औरत निकला, थाने पहुंचा मामला

    लेखन गौसिया
    Sep 16, 2022
    01:19 pm

    क्या है खबर?

    गुजरात के वडोदरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

    एक 40 वर्षीय महिला को अपनी शादी के सालों बाद मालूम हुआ कि उसका पति पहले एक महिला थी और उसने पुरुष बनने के लिए सेक्स चेंज ऑपरेशन करवाया था।

    इसके बाद उसका पति उसे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के साथ धमकी देता था, इसलिए पत्नी ने बुधवार को उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

    आइए पूरा मामला जानते हैं।

    मामला

    2014 में हुई थी दोनों की शादी

    2013 में एक मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर महिला की मुलाकात दिल्ली के विराज वर्धन नाम के शख्स से हुई।

    इसके बाद फरवरी 2014 में परिवार की मौजूदगी में दोनों ने शादी कर ली और हनीमून पर कश्मीर गए।

    महिला ने बताया कि हनीमून पर भी दोनों के बीच शारीरिक संबंध नहीं बने। उसका पति कई दिनों तक कुछ न कुछ बहाने बनाता रहता था।

    काफी समय बीतने के बाद भी विराज बहाने बनाता रहा, इसलिए पत्नी ने उस पर दबाव डाला।

    बहाने

    पति ने यौन संबंध के लिए दुर्घटना का बनाया बहाना

    जब पत्नी ने दबाव डाला तो विराज ने कहा कि कुछ साल पहले रूस में उसके साथ एक दुर्घटना हो गई थी जिसके कारण वह यौन संबंध बनाने में असमर्थ है, लेकिन एक छोटी सर्जरी के बाद वह ठीक हो जाएगा।

    इसके बाद 2020 में विराज ने पत्नी से कहा कि वह वजन कम करने के लिए सर्जरी करवाना चाहता है और फिर वडोदरा से कोलकाता चला गया।

    यहां उसने अपनी सेक्स चेंज सर्जरी करवाई।

    सर्जरी

    पत्नी से झूठ बोलकर कराई सेक्स चेंज सर्जरी

    कोलकाता से लौटने के बाद विराज ने अपनी पत्नी को सब सच बता दिया।

    उसने कहा कि वो वजन कम करने की सर्जरी नहीं बल्कि पुरुष अंगों को प्रत्यारोपित करने के लिए सेक्स चेंज सर्जरी करवाने गया था। इस बात से महिला काफी हैरान थी।

    इसके बाद विराज का रवैया अपनी पत्नी के साथ बिगड़ता गया। उसने पत्नी से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना शुरू कर दिया और उसे इस बारे में किसी को जानकारी नहीं देने की धमकी देने लगा।

    जानकारी

    महिला के पहले पति की सड़क दुर्घटना में हो चुकी है मौत

    इंडिया टुडे के मुताबिक, महिला की यह दूसरी शादी है। साल 2011 में महिला के पहले पति की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनकी एक 14 साल की बेटी भी है। इसके बाद महिला ने विराज से शादी की थी।

    शिकायत

    महिला ने थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

    अब महिला ने गोत्री पुलिस स्टेशन में पति और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

    पुलिस ने पति के खिलाफ धोखाधड़ी और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

    मामले में गोत्री पुलिस निरीक्षक एमके गुर्जर ने कहा कि आरोपी विराज को दिल्ली से वडोदरा लाया गया है। फिलहाल वो हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

    बता दें, विराज इससे पहले विजयता नाम से पहचाने जाते थे।

    जानकारी

    पहले भी सामने आया था ऐसा ही मामला

    इससे पहले इंडोनेशिया की एक महिला को शादी के 10 महीने बाद पता चला था कि जिस पति के साथ वह 10 महीने से रह रही थी, वह कोई पुरुष नहीं बल्कि महिला है। यह मामला भी कोर्ट तक पहुंचा था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सेक्स चेंज कराने की सर्जरी को सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी (SRS) कहा जाता है। पिछले महीने ही घोषणा हुई थी कि आयुष्मान भारत योजना के तहत ट्रांसजेंडर्स को एक साल के लिए पांच लाख रुपये का बीमा मिलेगा, जिसमें यह सर्जरी भी शामिल होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वडोदरा
    गुजरात
    कोलकाता
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी से आत्मसमर्पण को कहती रही मां, मुठभेड़ में मारा गया जम्मू-कश्मीर
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ काम करेंगे टिम साउथी, इस भूमिका में आएंगे नजर टिम साउथी
    शेयर बाजार आज बड़ी बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स चढ़ा 1,200 अंक ऊपर  शेयर बाजार समाचार
    दिल्ली-NCR में Vi की 5G सेवा शुरू, जानिए सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान दिल्ली

    वडोदरा

    वडोदरा में बना स्पेस सूट पहनकर गगनयान में जाएंगे अंतरिक्ष यात्री, जानें कैसी हैं बाकी तैयारियां ISRO
    अस्पताल में ज़िंदगी की जंग लड़ रहे भारत के पूर्व क्रिकेटर की BCCI ने की मदद क्रिकेट समाचार
    IPL सट्टेबाज़ी मामले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे समेत 19 गिरफ्तार क्रिकेट समाचार
    वडोदराः खुद गले तक पानी में डूबा पुलिसकर्मी, सिर पर बच्ची को रखकर बचाई उसकी जान गुजरात

    गुजरात

    गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुंबई में हिरासत में ली गई तीस्ता सीतलवाड़ मुंबई
    वडोदरा: पालतू कुत्ते को खोने के बाद लड़की ने गोद लिया चिड़ियाघर का तेंदुआ वडोदरा
    गुजरात: भारी बारिश के कारण अहमदाबाद समेत कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति, सात की मौत नरेंद्र मोदी
    सुप्रीम कोर्ट का बुलडोजर कार्रवाई पर रोक से इनकार, कहा- कम होगी नगर निकायों की ताकत मध्य प्रदेश

    कोलकाता

    अमेजन की 'द गर्ल' में तान्या मानिकतला, जिशु सेनगुप्ता और परमब्रत चट्टोपाध्याय आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    अपनी अगली फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका में दिखेंगी यामी गौतम बॉलीवुड समाचार
    भारत के पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी केशव दत्त का 95 साल की उम्र में निधन ममता बनर्जी
    पेगासस कांड: TMC ने घोड़े के साथ निकाला जुलूस, आंखों पर पट्टी बांध चले वरिष्ठ नेता तृणमूल कांग्रेस

    अजब-गजब खबरें

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कोका-कोला और ओरियो बिस्किट वाले आमलेट की वीडियो ट्विटर
    केरल: इस अंगूठी में जड़े 24,679 हीरे, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश
    यह सिनेमा हॉल मुफ्त में दिखा रहा है फिल्म, बस माननी होगी यह शर्त लंदन
    डेट पर नहीं आने पर महिला ने पुरुष पर किया करीब 8 लाख रुपये का मुकदमा अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025