NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / जानिए दुनिया के पाँच ऐसे लोगों के बारे में जिन्होंने अजीबो-गरीब चीज़ों से रचाई है शादी
    अगली खबर
    जानिए दुनिया के पाँच ऐसे लोगों के बारे में जिन्होंने अजीबो-गरीब चीज़ों से रचाई है शादी

    जानिए दुनिया के पाँच ऐसे लोगों के बारे में जिन्होंने अजीबो-गरीब चीज़ों से रचाई है शादी

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Mar 18, 2019
    07:10 pm

    क्या है खबर?

    प्यार दुनिया का सबसे ख़ूबसूरत और पवित्र शब्द है। जब किसी को किसी से प्यार हो जाता है तो उन्हें किसी नियम-कानून की परवाह नहीं होती है।

    प्यार बिना शर्त किसी बंधन के किया जाता है। अगर कोई 20 साल की लड़की 40 साल के व्यक्ति से प्यार कर बैठे तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

    आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने प्यार की नई परिभाषा रची है।

    शादी 1

    चीन के लियू ये ने रचाई ख़ुद से शादी

    अक्सर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि उन्हें दुनिया में किसी और से नहीं बल्कि ख़ुद से सबसे ज़्यादा प्यार है।

    इस बात को चीन के लियू ये ने सही साबित कर दिया। जी हाँ लियू को ख़ुद से इस क़दर प्यार था कि उन्होंने सिंगल रहने की बजाय एक दिन ख़ुद से शादी करने का निर्णय लिया।

    इसलिए उन्होंने लाल रंग की ड्रेस में अपनी ही एक फोटो को चुना और उससे शादी रचा ली।

    शादी 2

    फ्रांस की एरिका ला टूर एफिल ने रचाई एफिल टॉवर से शादी

    किसी चीज़ से इस क़दर प्यार करना कि उससे शादी कर लेना शायद अजीब है।

    एरिका ला टूर एफिल ने एफिल टॉवर से शादी रचा कर यह साबित कर दिया है। हालाँकि उन्हें चीज़ों से पहले भी प्यार हो चुका है।

    उनका पहला प्यार एक धनुष था, जिसने उन्हें विश्व की नंबर एक तीरंदाज़ बनने में मदद किया था।

    लेकिन एफिल टॉवर एरिका का सच्चा प्यार है, इसलिए उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया।

    शादी 3

    30 सालों से ईजा रीटा हैं 'बर्लिन की दीवार' की पत्नी

    यह सुनकर आपको भले ही काफ़ी हैरानी हो रही हो, लेकिन यह बिलकुल सच है। ईजा 'ऑब्जेक्ट सेक्शूऐलिटी' नामक बीमारी से ग्रसित हैं।

    सात साल की उम्र में जब उन्होंने पहली बार 'बर्लिन की दीवार' को टीवी पर देखा, तो उससे प्यार कर बैठीं।

    उसके बाद से उन्होंने अपनी हर ट्रिप पर उसकी तस्वीरें इकट्ठी करनी शुरू कर दी।

    अपनी एक यात्रा के दौरान उन्होंने शादी भी कर ली। अब उनका पूरा नाम ईजा रीटा बर्लिनर मौअर है।

    शादी 4

    कोरिया के ली जिन ने रचाई तकिए से शादी

    दिनभर काम करने के बाद जब कोई घर जाता है तो उसे नर्म और आरामदायक बिस्तर की तलाश होती है। इससे व्यक्ति का दुःख-दर्द गायब हो जाता है।

    इसी वजह से कई लोगों को अपने बिस्तर और तकिए से प्यार भी हो जाता है। इसी प्यार की ख़ातिर कोरिया के ली जिन ने तकिए से शादी रचा ली।

    तकिए पर एक महिला की तस्वीर भी बनी हुई है। यह एक बड़ा जापानी तकिया है, जिसे 'Dakimakura' कहा जाता है।

    शादी 5

    बिमला दास ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई साँप से शादी

    भारत में भी ऐसे लोगों की कमी नहीं है। यहाँ की बिमला दास ने दावा किया कि उसे साँप से प्यार हो गया और फिर उसने हिंदू रस्मों के अनुसार शादी कर ली।

    इस शादी में 2,000 से ज़्यादा लोगों ने भाग लिया था। लोगों का यह सोचना था कि इससे उनका भाग्य चमक सकता है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला ने असली साँप से नहीं बल्कि एक पीतल के साँप से शादी रचाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    भारत की खबरें
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    चीन समाचार

    बॉस की जुए की लत की वजह से दिवालिया होने वाली है यह स्मार्टफोन कंपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    भविष्य में पूरी दुनिया के लोगों को मिलेगा फ्री Wi-Fi, चीन की कंपनी ने बताया प्लान लेटेस्ट टेक्नोलॉजी
    चीन में न्यूड सेल्फी के बदले लोन दे रही हैं कंपनियां डेबिट कार्ड
    इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट के बढ़ते चलन के बीच चीन ने कहा- कैश लेने से इनकार करना गैर-कानूनी अलीबाबा समूह

    भारत की खबरें

    जनरल वीके सिंह का विपक्ष पर कटाक्ष, 'हिट मारने के बाद कितने मच्छर मरे गिनूं क्या?' पाकिस्तान समाचार
    नियंत्रण रेखा पर तनाव जारी, पाकिस्तान की तरफ से हो रही भारी गोलीबारी पाकिस्तान समाचार
    बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने LoC पर बढ़ाई सैनिकों की संख्या पाकिस्तान समाचार
    खुफिया जानकारी पाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन के साथ की थी मारपीट, रखा प्यासा पाकिस्तान समाचार

    अजब-गजब खबरें

    जुड़वा बहनें कर रही हैं एक ही बॉयफ़्रेंड को डेट, अब करना चाहती हैं शादी ऑस्ट्रेलिया
    छत्तीसगढ़: शाकाहारी मगरमच्छ 'गंगाराम' की अंतिम विदाई पर रोया पूरा गाँव, सम्मान में अब बनेगा मंदिर छत्तीसगढ़
    टारगेट पूरा नहीं कर पाए कर्मचारी तो चीनी कंपनी ने दी सड़क पर रेंगने की सज़ा चीन समाचार
    फोन का पासवर्ड न बताने पर पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, आरोपी पत्नी गिरफ्तार इंडोनेशिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025