NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दक्षिण अफ्रीका की इस महिला ने एकसाथ 10 बच्चों को दिया जन्म, बनाया विश्व रिकॉर्ड
    अगली खबर
    दक्षिण अफ्रीका की इस महिला ने एकसाथ 10 बच्चों को दिया जन्म, बनाया विश्व रिकॉर्ड

    दक्षिण अफ्रीका की इस महिला ने एकसाथ 10 बच्चों को दिया जन्म, बनाया विश्व रिकॉर्ड

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 09, 2021
    04:29 pm

    क्या है खबर?

    आपने जुड़वां बच्चों के बारे में सुना भी होगा और यकीनन देखे भी होंगे, लेकिन क्या कभी सोचा कि अगर एकसाथ 10 बच्चे जन्म लें? आपको यह बात अजीब लग रही होगी और शायद इस पर हैरानी भी होगी, लेकिन असल में ऐसा हुआ है।

    दक्षिण अफ्रीका की एक महिला ने एकसाथ 10 बच्चों को जन्म देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

    रिपोर्ट के अनुसार 37 वर्षीय थमारा सिथोले ने सात लड़कों और तीन लड़कियों को जन्म दिया है।

    अनुमान

    डॉक्टरों ने किया था गर्भ में छह बच्चे होने का दावा

    थमारा सिथोले के पति टेबोगो त्सोतेत्सी ने बताया कि ये बच्चे 7 जून को सिजेरेयन विधि से प्रिटोरिया के एक हॉस्पिटल में हुए हैं।

    डॉक्टरों ने कथित रूप से शुरू में टेबोगो को बताया था कि उनकी पत्नी के पेट में छह बच्चे पल रहे हैं, लेकिन बाद में पाया गया कि आठ बच्चे हैं। हालांकि, जब बच्चों का जन्म हुआ तो उनकी संख्या 10 निकली।

    बता दें इस अफ्रीकी कपल के पहले ही छह साल के जुड़वां बच्चे हैं।

    बयान

    खुश होने के साथ भावुक महसूस कर रहा हूं- टेबोगो

    टेबोगो त्सोतेत्सी इस समय बेरोजगार हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के जन्म के बाद वह बहुत भावुक और खुश महसूस कर रहे हैं।

    टेबोगो ने कहा, "इन 10 बच्चों में से सात बेटे और तीन बेटियां हैं। मेरी पत्नी सात महीने और सात दिन से गर्भवती थी। मैं बहुत खुश हूं और बहुत भावुक भी महसूस कर रहा हूं। मैं अभी ज्यादा बात करने की स्थिति में नहीं हूं।"

    दर्द

    थमारा के लिए आसान नहीं था बच्चों को जन्म देना

    बच्चों को जन्म देना थमारा के लिए आसान नहीं था क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान उनके पैरों में काफी दर्द होता था। उन्हें हार्टबर्न की समस्या का सामना भी करना पड़ा।

    वह काफी बीमार हो गई थीं। यह उनके लिए काफी मुश्किल समय था। थमारा ने चिंता जताई थी कि उनके बच्चे शायद जीवित ना रह पाएं।

    वह बस उनकी सलामती के लिए दुआ करती थीं। हालांकि, सभी बच्चे जीवित पैदा हुए और स्वस्थ हैं। ऐसे में थमारा बेहद खुश हैं।

    गजब

    एक महीने के अंदर टूटा पिछला रिकॉर्ड

    डेली मेल के मुताबिक एक महीने पहले ही माली की एक महिला ने मोरक्को में नौ बच्चों को जन्म दिया था।

    उन्होंने नौ बच्चों को जन्म देकर गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था, लेकिन थमारा सिथोले ने महज एक महीने के भीतर उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इसी के साथ वह एकसाथ इतने बच्चों को जन्म देने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई हैं। हालांकि, यह देख थमारा खुद हैरान रह गईं।

    जानकारी

    थमारा सिथोले से पहले चर्चा में रही इन महिलाओं की प्रेग्नेंसी

    2009 में अमेरिका की एक महिला नाद्या सुलेमान ने आठ बच्चों को जन्म दिया था।

    रिकॉर्ड बताते हैं कि 1970 से अब तक दो महिलाओं ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन ये बच्चे कुछ दिनों तक ही जीवित रह पाए।

    1971 में ऑस्ट्रेलिया में एक महिला ने एकसाथ नौ बच्चों को जन्म दिया था और 1999 में इंडोनेशिया में भी एक महिला ने नौ बच्चों को जन्म दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 5,561 श्रद्धालुओं ने किया था आवेदन, सिर्फ 750 का हुआ चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  टी-20 क्रिकेट
    रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की रिलीज तारीख का ऐलान, पहला पोस्टर आया सामने रितेश देशमुख
    शेयर बाजार में आज भी बढ़त, सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025