NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दूल्हे ने एक ही मंडप में पत्नी और साली संग रचाई शादी, जानें कारण
    अगली खबर
    दूल्हे ने एक ही मंडप में पत्नी और साली संग रचाई शादी, जानें कारण

    दूल्हे ने एक ही मंडप में पत्नी और साली संग रचाई शादी, जानें कारण

    लेखन ईशा शर्मा
    Dec 14, 2019
    02:30 pm

    क्या है खबर?

    शादियों का सीजन आते ही दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर जेहन में आती है, लेकिन जब कोई अनोखी शादी चर्चा में हो तब कई सवाल सामने आते हैं। एक ऐसी ही अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

    इस अनोखी शादी का मामला मध्य प्रदेश के भिंड जिले से सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से दूसरी बार शादी की और साथ में अपनी साली के साथ भी उसी मंडप में फेरे लिए।

    आइए जानें क्या है मामला।

    मामला

    पति ने दोनों बहनों से एक साथ रचाई शादी

    मध्य प्रदेश में महिला सरपंच विनीता के पति दिलीप ने एक ही मंडप में पत्नी विनीता और साली रचना से समाज के लोगों के सामने शादी की।

    बताया जा रहा है कि भिंड जिले के ग्राम गुदावली के रहने वाले 35 वर्षीय दिलीप परिहार ने पहले साली रचना के साथ शादी की और फिर उसी स्टेज पर पहली पत्नी विनीता के साथ दूसरी बार शादी की।

    बता दें कि दिलीप और विनीता के पहले से तीन बच्चे हैं।

    कारण

    पहली पत्नी के रहते क्यों की दूसरी शादी?

    दिलीप और विनीता की शादी को नाै साल हो गए हैं, इन दोनों का एक लड़का और दो लड़कियां हैं।

    दिलीप ने बताया कि उनकी पहली पत्नी विनीता काफी बीमार रहती हैं, जिस कारण बच्चों की देखभाल नहीं हो पाती। इसलिए उसने दूसरी शादी करने का फैसला किया।

    उनकी पहली पत्नी विनीता भी इस बात से राज़ी हैं।

    दिलीप को विनीता की ममेरी बहन रचना पहले से पसंद थी और रचना भी इस शादी के लिए तैयार हो गई।

    नियम

    पहली पत्नी के रहते नहीं कर सकते दूसरी शादी

    दिलीप ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की है। जिसे हिन्दू विवाह अधिनियम के अनुसार अपराध माना जाता है।

    इस मामले की जानकारी देते हुए भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक रूडोल्फ अल्वारेस ने बताया कि यह मामला अभी तक थाने में नहीं आया है।

    इसके अलावा मेहगांव SDM और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी नहीं थी, लेकिन जानकारी मिलने के बाद अधिकारी जांच के बाद कार्यवाही की बात कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    क्राइम समाचार
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    2025 होंडा CB350 पर छूट घोषित, जानिए कब तक मिलेगा फायदा  होंडा
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, जानिए कब और कहां देखें  राणा दग्गुबाती

    मध्य प्रदेश

    गजब मध्य प्रदेश: शौचालय में खड़े दूल्हे की सेल्फी भेजो, तभी मिलेंगे सरकार से 51,000 रुपये अजब-गजब
    मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत, तीन घायल हॉकी टूर्नामेंट
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस मंत्री का विवादित बयान, कहा- हेमा मालिनी के गालों जैसी सड़कें बनवाएंगे बिहार
    मध्य प्रदेश: सरकारी अस्पताल में शव पर लग गईं चींटियां, खा गईं एक आंख ज्योतिरादित्य सिंधिया

    क्राइम समाचार

    अमेरिका: शव साथ लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा भारतीय मूल का व्यक्ति, कबूली चार हत्याओं की बात भारत की खबरें
    लखनऊ: हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस भारतीय जनता पार्टी
    कमलेश तिवारी हत्याकांड: सूरत से पकड़े गए आरोपियों ने कबूला गुनाह, DGP बोले- आतंकी कनेक्शन नहीं गुजरात
    FBI की मोस्ट वांटेड भगौड़ों की लिस्ट में गुजराती शख्स, चार सालों से चल रही तलाश दिल्ली

    अजब-गजब खबरें

    मां-बाप की लड़ाई से परेशान लड़की कोर्ट पहुँची, जज ने कहा- तुम सुनाओ फैसला भोपाल
    लक्जरी कारों से भी महंगी हैं दुनिया की ये टॉयलेट सीटें, करोड़ों में है कीमत अजब-गजब
    दुनिया के पांच ऐसे कुख्यात रेलवे स्टेशन, जहां जाने से कांपती है इंसानों की रूह चीन समाचार
    मध्य प्रदेश: महिला ने दिया दो सिर और तीन हाथ वाले बच्चे को जन्म, जानें मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025