NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / आधी रात को घर के बाथरूम में घुस आया मगरमच्छ, देखें वीडियो
    अगली खबर
    आधी रात को घर के बाथरूम में घुस आया मगरमच्छ, देखें वीडियो

    आधी रात को घर के बाथरूम में घुस आया मगरमच्छ, देखें वीडियो

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Nov 07, 2019
    01:48 pm

    क्या है खबर?

    लिविंग रूम, गार्डन, किचन और बाथरूम में ख़तरनाक जीवों का मिलना ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों के लिए सामान्य बात है।

    अगर भारत की बात करें तो यहाँ किसी के घर में साँप का घुसना आम बात है, लेकिन अगर किसी के घर में मगरमच्छ घुस आए तो ये अपने आप में एक दुर्लभ घटना है।

    हाल ही में गुजरात के एक व्यक्ति ने अपने घर के बाथरूम में मगरमच्छ देखा।

    आइए जानें पूरी घटना।

    जानकारी

    तेज आवाज़ से खुली आधी रात को नींद

    जानकारी के अनुसार, गुजरात के एक व्यक्ति को अपने जीवन में सबसे बड़ा झटका उस समय लगा, जब आधी रात को तेज आवाज़ से उसकी नींद खुल गई। इसके बाद उसने अपने घर के बाथरूम की जाँच की जहाँ उसे एक मगरमच्छ मिला।

    जानकारी

    साढ़े चार फीट का था मगरमच्छ

    खबरों के अनुसार, गुजरात के वडोदरा के रहने वाले महेंद्र पाढियार आधी रात के बाद आपने बाथरूम से आती तेज आवाज़ की वजह से जग गए।

    पहले तो उन्होंने सोचा क शायद कोई बिल्ली होगी, लेकिन जब उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खोला तो उन्हें एक ख़ूँख़ार मगरमच्छ दिखा।

    महेंद्र ने बताया कि मगरमच्छ का आकार लगभग साढ़े चार फीट था और वह अपना मुँह खोलकर उन्हें ही घूर रहा था। इस घटना के बाद महेंद्र बुरी तरह डर गए।

    जानकारी

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मगरमच्छ का वीडियो

    घटना से हैरान महेंद्र ने तुरंत मदद के लिए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू ट्रस्ट (WRT) को फोन किया। जानकारी मिलते ही ट्रस्ट के सदस्य सुबह 02:45 बजे उनके घर पहुँचे। अब मगरमच्छ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    बचाव

    एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया मगरमच्छ

    WRT के एक सदस्य ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "हमें पाढियार ने फोन किया, जिसके बाद हम लगभग 02:45 बजे घटनास्थल पर पहुँचे। मगरमच्छ को अंधेरा होने की वजह से पकड़ पाना थोड़ा मुश्किल था और मगरमच्छ बहुत ज़्यादा आक्रामक था।"

    बता दें कि एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को महेंद्र के घर से पकड़ा गया।

    WRT के सदस्य ने कहा कि यह ज़रूर विश्वामित्र नदी से रेंगकर यहाँ आया होगा।

    जानकारी

    सैकड़ों जीवों का घर है विश्वामित्र नदी

    जनकारी के लिए बता दें कि विश्वामित्र नदी सैकड़ों जीवों का घर है, जो अक्सर आसपास की आवासीय कालोनियों में देखे जाते हैं। जब अगस्त के महीने में वडोदरा में बाढ़ आई थी, तब एक कुत्ते पर मगरमच्छ के हमले का वीडियो वायरल हुआ था।

    अन्य मामला

    पहले भी हो चुकी हैं ऐसी कई घटनाएँ

    बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब वडोदरा के किसी घर के बाथरूम में मगरमच्छ मिला हो।

    इससे पहले 2016 में वहाँ एक घर के बाथरूम में दो फीट का मगरमच्छ पाया गया था।

    खबरों के अनुसार, उस समय कक्षा 11 में पढ़ने वाली निधि पटेल घर में अकेली थी। जब उसने बाथरूम में मगरमच्छ को घुसते देखा, तो तुरंत बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया।

    इसके बाद बचाव करके मगरमच्छ को विश्वामित्र नदी में छोड़ दिया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वडोदरा
    गुजरात
    ऑस्ट्रेलिया
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    भ्रष्टाचार मामले में सत्यपाल मलिक समेत 5 के खिलाफ CBI का आरोपपत्र दाखिल, जानिए मामला सत्यपाल मलिक
    अमेरिका में स्पेस-X परीक्षण केंद्र पर धमाका, स्टारशिप के इंजन की हो रही थी जांच स्पेस-X
    छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ के दौरान 1 नक्सली ढेर, कोबरा कमांडो शहीद छत्तीसगढ़
    आतंकवाद के खिलाफ भारत को मिला जापान-UAE का साथ, प्रतिनिधिमंडल ने किया पाकिस्तान को बेनकाब पाकिस्तान समाचार

    वडोदरा

    वडोदरा में बना स्पेस सूट पहनकर गगनयान में जाएंगे अंतरिक्ष यात्री, जानें कैसी हैं बाकी तैयारियां ISRO
    अस्पताल में ज़िंदगी की जंग लड़ रहे भारत के पूर्व क्रिकेटर की BCCI ने की मदद क्रिकेट समाचार
    IPL सट्टेबाज़ी मामले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे समेत 19 गिरफ्तार क्रिकेट समाचार
    वडोदराः खुद गले तक पानी में डूबा पुलिसकर्मी, सिर पर बच्ची को रखकर बचाई उसकी जान गुजरात

    गुजरात

    ट्रेन के आगे आकर गाय की मौत, कथित गौरक्षकों ने की लोको पायलट के साथ मारपीट ग्वालियर
    PUBG ने रिलायंस जियो के साथ मिलाया हाथ, यूजर्स को मिलेंगे ये खास रिवार्ड्स चीन समाचार
    पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक के बाद से बंद अपना एयरस्पेस खोला, जानिये क्या होगा फायदा भारत की खबरें
    ठाकोर समुदाय का तुगलकी फरमान- अविवाहित लड़कियां नहीं रख सकेंगी मोबाइल, अंतरजातीय विवाह करने पर जुर्माना अल्पेश ठाकुर

    ऑस्ट्रेलिया

    अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं स्मिथ और वॉर्नर- आरोन फिंच क्रिकेट समाचार
    जुड़वा बहनें कर रही हैं एक ही बॉयफ़्रेंड को डेट, अब करना चाहती हैं शादी लाइफस्टाइल
    बॉक्सिंग डे टेस्ट: जीत से महज़ 2 विकेट दूर भारत, जानें चौथे दिन के महत्वपूर्ण पल भारत की खबरें
    पिछले 10 सालों के सबसे खराब दौर में है ऑस्ट्रेलियाई टीम, शतक को तरसे बल्लेबाज़ क्रिकेट समाचार

    अजब-गजब खबरें

    किसान के घर में घुसा दो मुँह वाला साँप, देखें वायरल वीडियो चीन समाचार
    इस देश के लोगों को पसंद हैं भारतीय फिल्में, हर समय गुनगुनाते हैं हिंदी गाने तुर्की
    रहने के लिए किराये पर मिल रहा है बार्बी डॉल का ड्रीम-हाउस, देने होंगे इतने रुपये Airbnb
    यहाँ स्थित है देश की सबसे बड़ी टकसाल, हर साल बनते हैं 500 करोड़ के सिक्के मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025