NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    अजब-गजब खबरें
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / वायरल वीडियो: कुत्ते पर भी चढ़ा क्रिसमस फीवर, सेंटा क्लॉज के साथ की पैराग्लाइडिंग
    अजब-गजब

    वायरल वीडियो: कुत्ते पर भी चढ़ा क्रिसमस फीवर, सेंटा क्लॉज के साथ की पैराग्लाइडिंग

    वायरल वीडियो: कुत्ते पर भी चढ़ा क्रिसमस फीवर, सेंटा क्लॉज के साथ की पैराग्लाइडिंग
    लेखन गौसिया
    Dec 13, 2022, 07:44 pm 1 मिनट में पढ़ें
    वायरल वीडियो: कुत्ते पर भी चढ़ा क्रिसमस फीवर, सेंटा क्लॉज के साथ की पैराग्लाइडिंग
    सेंटा क्लॉज ने कुत्ते के साथ की पैराग्लाइडिंग

    क्रिसमस नजदीक आ रहा है। इसका क्रेज सबसे ज्यादा बच्चों में होता है क्योंकि इस मौके पर उन्हें सेंटा क्लॉज देखने को मिलते हैं जो उन्हें ढेर सारे गिफ्ट्स देते हैं। इस बार भी क्रिसमस का फीवर देखने को मिल रहा है और लोग तरह-तरह से इसकी तैयारी कर रहे हैं। क्रिसमस के इस फीवर के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें "सेंटा क्लॉज" एक सफेद कुत्ते पर बैठकर पैराग्लाइडिंग करते हुए दिख रहा है।

    कुत्ते के अकाउंट पर पोस्ट किया गया वीडियो

    वीडियो 9 दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ouka.sam नामक एक कुत्ते के अकांउट पर पोस्ट किया गया था और यह काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'ओह, ओह, ओह! आज मैंने सेंटा क्लॉस के साथ उड़ान भरी। वह क्रिसमस के लिए तैयार हो रहा है। हम आसमान में उड़ रहे थे और नीचे हजारों बच्चे सेंटा, सेंटा चिल्ला रहे थे। यह बहुत मजेदार था।'

    कुत्ते ने हजारों फीट की ऊंचाई पर मालिक के साथ की पैराग्लाइडिंग

    इस वायरल वीडियो में एक शख्स सेंटा क्लॉज की ड्रेस पहन कर हजारों फीट की ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग कर रहा है। इस वक्त उसके साथ उसका कुत्ता भी नजर आ रहा है जो पैराग्लाइडिंग के मजे ले रहा है। इस कुत्ते का नाम ऊका है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार यूजर्स का ध्यान अपनी और खींच रहा है। इस वीडियो को नौ लाख से भी ज्यादा लोग लाइक्स कर चुके हैं।

    यहां देखिए कुत्ते का क्यूट वीडियो

    Instagram post

    A post shared by ouka.sam on December 13, 2022 at 3:19 pm IST

    यूजर्स बेहद पसंद कर रहे कुत्ते का क्यूट वीडियो

    इस वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सेंटा क्लॉज बहुत ही प्यारी सवारी कर रहा है... यह बहुत क्यूट है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये सेंटा क्लॉज बगैर सींग वाले एक सफेद बारहसिंगे पर सवारी कर रहा है। मैंने इससे पहला इतना प्यारा बारहसिंगा नहीं देखा।' वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, 'कुत्ते को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह बिल्कुल भी डर नहीं रहा है।'

    कुत्ता पहले भी मालिक के साथ कर चुका है पैराग्लाइडिंग

    इससे पहले भी ऊका का अपने मालिक के साथ पैराग्लाइडिंग करते हुए का वीडियो वायरल हो चुका है। दोनों ने फ्रांस की एक चर्चित पहाड़ी दर्रे कौल डू ग्रैनोन के ऊपर से पैराग्लाइडिंग की थी। इसका वीडिया शेयर करते वक्त मालिक ने लिखा था, 'ऊका मेरे साथ सिर्फ दो महीने से रह रहा है। मैंने हमारे बीच एक ऐसा विश्वास बना लिया है कि उसे अपने साथ हवा में ले जा सकता हूं।'

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंस्टाग्राम
    फ्रांस
    वायरल वीडियो
    क्रिसमस

    ताज़ा खबरें

    व्हाट्सऐप का नया फीचर, डिसअपीयरिंग मैसेज भी सेव कर सकेंगे यूजर्स व्हाट्सऐप
    फिल्म इंडस्ट्री ने खेला नया दांव, 2023 में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे ये बहुप्रतीक्षित खलनायक KGF चैप्टर 2
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: मोहम्मद रिजवान ने जमाया सातवां वनडे अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े मोहम्मद रिजवान
    पहला वनडे: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    इंस्टाग्राम

    आयरलैंड ने मेटा पर लगाया लगभग 3,400 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानें वजह मेटा
    हरियाणा: खेल मंत्री संदीप सिंह ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद छोड़ा पद हरियाणा
    हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज दिलजीत दोसांझ
    इंस्टाग्राम पर गलती से डिलीट हो गया पोस्ट या स्टोरी तो ऐसे कर सकते हैं रिस्टोर इंस्टाग्राम रील्स

    फ्रांस

    ट्विटर पर सैन फ्रांसिस्को कार्यालय का किराया न चुकाने पर मुकदमा दर्ज, 1.12 करोड़ रुपये बकाया एलन मस्क
    एलन मस्क ने इस साल गंवाई करोड़ों की संपत्ति, टेस्ला के शेयरों में गिरावट जारी एलन मस्क
    फ्रांसः पेरिस में कुर्दों पर हमले के बाद हिंसक प्रदर्शन में 30 पुलिसकर्मी घायल, आगजनी पेरिस
    फ्रांस: पेरिस में गोलीबारी से दो लोगों की मौत, 60 वर्षीय हमलावर गिरफ्तार पेरिस

    वायरल वीडियो

    भाजपा विधायक की मौजूदगी में MCD कर्मी की पिटाई, वीडियो वायरल दिल्ली नगर निगम
    गुजरातः बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने का विरोध किया तो BSF जवान की पीटकर हत्या गुजरात
    मध्य प्रदेश: प्रेमिका की सरेआम पिटाई करने वाले प्रेमी के घर पर चला बुलडोजर मध्य प्रदेश
    हैदराबाद: सॉफ्टड्रिंक चोरी के आरोप में बच्चे को बांधकर पीटा, प्राइवेट पार्ट पर मिर्च लगाई हैदराबाद

    क्रिसमस

    चीन: 30 सालों से लकवाग्रस्त प्रेमिका का ख्याल रख रहा शख्स, चर्चा में आई लव स्टोरी चीन समाचार
    कर्नाटक: अज्ञात लोगों ने की चर्च में तोड़फोड़, ईसा मसीह की मूर्ति को पहुंचाया नुकसान कर्नाटक
    अमेरिका में बर्फीले तूफान से अब तक 60 की मौत, 15,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द अमेरिका
    विजय देवरकोंडा ने की 100 प्रशंसकों के लिए मुफ्त ट्रिप की घोषणा विजय देवरकोंडा

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023