NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दुनिया के इन पाँच अजीबो-गरीब कपल्स को देखकर आप भी कहेंगे, 'वाह! क्या जोड़ी है'
    अगली खबर
    दुनिया के इन पाँच अजीबो-गरीब कपल्स को देखकर आप भी कहेंगे, 'वाह! क्या जोड़ी है'

    दुनिया के इन पाँच अजीबो-गरीब कपल्स को देखकर आप भी कहेंगे, 'वाह! क्या जोड़ी है'

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Mar 23, 2019
    09:50 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया में हर व्यक्ति यह चाहता है कि इस लंबे जीवन को काटने के लिए उसका एक पार्टनर हो, बिना पार्टनर के जीवन काटना बड़ा मुश्किल हो जाता है।

    शायद इसी वजह से लोग शादी करते हैं। अक्सर आपने कई कपल्स को देखा होगा, जिनकी जोड़ी बहुत ही अजीबो-गरीब होती है।

    आज हम आपको दुनिया के पाँच ऐसे ही बहुत अजीबो-गरीब कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप यक़ीनन अपना माथा पकड़ लेंगे।

    कपल 1

    लड़के से 2 फीट 5 इंच छोटी लड़की

    ब्राज़ील के सबसे लंबे आदमी जोएलिसन फ़र्नांडीस डी-सिल्वा दुनिया के तीसरे सबसे लंबे आदमी हैं। उनकी लंबाई सात फीट आठ इंच है।

    बचपन में उन्हें घर छोड़ने से बहुत डर लगता था, लेकिन अब वो ज़्यादातर समय घर से बाहर ही रहते हैं।

    उन्होंने 2015 में एवीएम मेडिरोस से शादी की जो उनसे उम्र में सात साल छोटी हैं और उनकी लंबाई पाँच फीट तीन इंच है।

    2 फीट 5 इंच छोटी उनकी पत्नी उनकी टांगों तक ही आती है।

    कपल 2

    मोटू-पतलू जैसी है ग्लोरिया शुरी हेनरी और अली लॉरी की जोड़ी

    इंस्टाग्राम पर इस जोड़े को देखकर ज़्यादातर लोगों ने मज़ाक उड़ाया था।

    कई लोगों ने लड़के को पागल तक कह दिया, क्योंकि वह देखने में बहुत सुंदर था, जो एक बहुत ही मोटी लड़की के प्यार में पड़ा और उससे शादी कर ली।

    शादी की तस्वीरों ने हेटर्स के पास जलने के अलावा कोई विकल्प नहीं छोड़ा था। शादी की तस्वीर में ग्लोरिया शुरी हेनरी और अली लॉरी बहुत ही ख़ुश दिखाई दे रहे हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    साथ में हेनरी और लॉरी

    I think one of my favorite little things we’ve done that people find weird is that we’d go out for a coffee and peri peri chips date as our break from work from our fave lounge that’s closed now. I love you so much and thank you for doing “weird” things with me. We’re normal tho so whatever. Happy Valentine’s day my handsome. #glerpadventures

    A post shared by glowpinkstah on Feb 14, 2018 at 4:43pm PST

    कपल 3

    सबसे अलग है ऐंटॉन क्राफ़्ट और चायना की जोड़ी

    56 साल के ऐंटॉन क्राफ़्ट की लंबाई देखकर ज़्यादातर लोग धोखा खा जाते हैं। ऐंटॉन कि लंबाई केवल चार फीट है।

    ऐंटॉन के नाम मैन पावरलिफ्टिंग में विश्व रिकॉर्ड है। उनकी ख़ासियत है कि वो अपने शरीर से चार गुना ज़्यादा वजन उठा लेते हैं।

    ऐंटॉन की सबसे ख़ास बात उनकी पार्टनर है। फ़्लोरिडा की चायना बेल कुछ समय पहले तक आदमी थी, लेकिन अब वे जेंडर चेंज करके औरत बन गई हैं, जो ऐंटॉन की गर्लफ्रेंड हैं।

    कपल 4

    आसमान और ज़मीन के मिलन जैसी है एलिसनी और फ्रांसिनडो की जोड़ी

    इस कपल को देखकर कोई भी कह सकता है कि इनकी जोड़ी आसमान और ज़मीन की मिलन जैसी है।

    ब्राज़ील की रहने वाली एलिसनी डा सिल्वा क्रूज़ दुनिया की सबसे लंबी महिलाओं में से एक हैं, जिनकी लंबाई छह फीट सात इंच है।

    वहीं इनके पार्टनर फ्रांसिनडो डा सिल्वा की लंबाई पाँच फीट तीन इंच है, यानी कि वो एलिसनी से एक फीट चार इंच छोटे हैं। इसी वजह से यह जोड़ी पूरी दुनिया की नज़रों में आई थी।

    कपल 5

    दादी-पोते के जैसी है इस कपल की जोड़ी

    आज के समय में आपको दुनियाभर में कई ऐसी जोड़ियाँ देखने को मिल जाएँगी, जिन्हें देखकर आपको यक़ीन हो जाएगा कि उनके लिए उम्र से ज़्यादा प्यार मायने रखता है।

    फ्लोरिडा के रहने वाले इस कपल को देखकर तो ऐसा ही लगता है।

    केली जींस 36 साल के हैं, जिन्होंने अपने से तीन गुनी बड़ी उम्र की 95 साल की बुज़ुर्ग मारजोरी मैक्कूल से शादी की है। फोटो में इनके प्रेम को देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    OpenAI के o3 मॉडल ने खुद को बंद करने से किया इनकार, खुद बदल दिया स्क्रिप्ट OpenAI
    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इस भव्य महल में करेंगे शादी, देखिये तस्वीरें जोधपुर
    प्रियंका-निक 2 दिसंबर को करेंगे शादी, समारोह में क्रिकेट मैच खेलने की खास तैयारी सेलिब्रिटी गॉसिप
    कैथोलिक रीति-रिवाज से आज एक-दूसरे के हुए प्रियंका और निक, कल हिंदू रीति से करेंगे विवाह सेलिब्रिटी गॉसिप
    पंजाबी शादी के लिए इस तरह तैयार हो स्टेज पर पहुंची प्रियंका, देखिए तस्वीर बॉलीवुड समाचार

    अजब-गजब खबरें

    अब इस डिवाइस की मदद से खाने के साथ-साथ आसानी से चलाएँ अपना मोबाइल सोशल मीडिया
    व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तोहफ़े में दिए 55 हज़ार ड्रेस, बनाया विश्व रिकॉर्ड जर्मनी
    इस महिला ने की अजीबो-गरीब घोषणा, करेंगी अपनी रज़ाई से शादी इंग्लैंड
    इस कंपनी ने कर्मचारियों के बोनस पर ख़र्च किए 313 करोड़ रुपए, बनाया पैसों का पहाड़ चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025