NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अपनी अजीबो-गरीब ख़ासियत के लिए मशहूर हैं दुनिया के ये चार रेस्टोरेंट, आप भी जानें
    अगली खबर
    अपनी अजीबो-गरीब ख़ासियत के लिए मशहूर हैं दुनिया के ये चार रेस्टोरेंट, आप भी जानें

    अपनी अजीबो-गरीब ख़ासियत के लिए मशहूर हैं दुनिया के ये चार रेस्टोरेंट, आप भी जानें

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jun 18, 2019
    08:05 pm

    क्या है खबर?

    आप भी जब घर का खाना खाकर बोर हो जाते होंगे, तो बाहर खाने का मन करता होगा। ऐसा केवल आपके साथ ही नहीं सबके साथ होता है।

    ऐसे में आप बाहर रेस्टोरेंट में खाने के लिए जाते हैं, लेकिन तब क्या होगा जब आप रेस्टोरेंट में जाएँ और आपको किसी अंधेरे कमरे में बर्फ़ की टेबल पर खाना परोसा जाए।

    आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही चार अजीबो-गरीब रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं।

    #1

    द यर्ट, USA

    अगर आपको ट्रैकिंग और रोमांचक सफ़र का शौक है, तो यक़ीनन यह रेस्टोरेंट आपके लिए ही बनाया गया है।

    अमेरिका में स्थित इस रेस्टोरेंट तक पहुँचने के लिए आपको घने जंगलों से होकर जाना होता है। यहाँ का पूरा नज़ारा किसी कहानी की तरह लगता है।

    जो भी लोग इस रेस्टोरेंट में जाते हैं, शेफ उनकी आँखों के सामने ही चार कोर्स मील तैयार करता है। इस रेस्टोरेंट में एक समय पर 24 लोग बैठकर खाना खा सकते हैं।

    #2

    अल्ट्रावॉयलेट, चीन

    अल्ट्रावॉयलेट शंघाई में स्थित एक रहस्यमयी बिल्डिंग है, जिसका पता सही से किसी को मालूम नहीं है। यहाँ हर शाम को 10 मेहमानों के लिए 20 कोर्स मेन्यू होता है।

    जो लोग यहाँ जाना चाहते हैं, उन्हें एक निर्धारित जगह पर बुलाया जाता है, उसके बाद उन्हें गुप्त तरीके से रेस्टोरेंट ले जाया जाता है।

    यहाँ का डाइनिंग हॉल एक ख़ाली कमरा है, जिसमें कोई सजावट नहीं है। यहाँ जानें के लिए आपको चार महीने पहले ही बुकिंग करवानी होगी।

    #3

    ओपेक, USA

    डार्क डाइनिंग की शुरुआत सबसे पहले यूरोप में हुई, लेकिन ओपेक नाम से यह अब अमेरिका में भी पहुँच गया है।

    इस रेस्टोरेंट की ख़ासियत यह है कि यहाँ के वेटर्स देख नहीं सकते हैं और यहाँ आने वाले लोग भी अंधेरे में खाना खाते हैं।

    इस थीम का मक़सद यह है कि लोग उन चीज़ों पर ज़्यादा ध्यान दें, जिसे वो सामान्य तौर पर अनदेखा कर देते हैं, जैसे ख़ुशबू और बदलते फ्लेवर्स।

    #4

    चिलआउट आइस लाउंज, दुबई

    अगर आपको बर्फ़ से प्यार है, तो यह रेस्टोरेंट आपके लिए ही है। यह मिडिल ईस्ट का अपनी तरह का पहला रेस्टोरेंट है।

    यहाँ फ़र्नीचर से लेकर सजावट तक सभी चीज़ें बर्फ़ से बनी हुई हैं। हालाँकि, चेयर पर एक्रेलिक पैड्स लगाए गए हैं, ताकि बैठने वाले ठंड से बच सकें।

    इसके बाद भी अगर आपको ज़्यादा ठंड लगती है, तो आपको भेड़ की खाल से बनी जैकेट मिल जाती है।

    यहाँ का पूरा माहौल आपको हैरानी में डाल देगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    दुबई
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, देरी से शुरू होगा मैच IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार

    चीन समाचार

    खुशहाली के मामले में पाकिस्तान से मीलों पीछे भारत, विश्व खुशहाली रिपोर्ट में 140वां स्थान भारत की खबरें
    चीन में इंसानों की जगह अब रात में चौकीदारी करेंगे रोबोट, साथ में गाएँगे गाना रोबोट
    आख़िर क्यों 10 करोड़ रुपये में बिका यह कबूतर, जानें इसकी ख़ासियत अजब-गजब खबरें
    वायुसेना प्रमुख- राफेल आने के बाद सीमा के पास आने की हिम्मत भी नहीं करेगा पाकिस्तान भारत की खबरें

    दुबई

    दुबईः महज 13 साल की उम्र में सॉफ्टवेयर कंपनी चला रहा है भारतीय लड़का भारत की खबरें
    अगस्ता वेस्टलैंड मामला: मोदी सरकार को मिली बड़ी कामयाबी, दो और आरोपियों को लाया गया भारत प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    बांग्लादेशी विमान अपहरण के आरोपी के पास थी खिलौने की बंदूक, पत्नी से था नाराज विमान अपहरण
    दुबई: भारतीय लड़की ने लॉटरी में जीते 7 करोड़ रुपये, पहले जीती थी लग्जरी कार मुंबई

    अजब-गजब खबरें

    यहाँ के अमीरों के शौक अजब-गजब, लंदन से मँगाते हैं पिज्जा, फ़्लाइट से होती है डिलीवरी लंदन
    बेंगलुरु: महीनों तक नहीं मिली सैलरी तो कर्मचारियों ने मिलकर किया बॉस का अपहरण, जानें क्राइम समाचार
    ताइवान: महिला की आँख के अंदर से निकली चार जीवित मधुमक्खियाँ, जानें ताइवान
    पिता ने नष्ट किया पॉर्न कलेक्शन तो बेटे ने माँगा 60 लाख रूपये का हर्जाना अजब-गजब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025