NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / पिता ने नष्ट किया पॉर्न कलेक्शन तो बेटे ने माँगा 60 लाख रूपये का हर्जाना
    अगली खबर
    पिता ने नष्ट किया पॉर्न कलेक्शन तो बेटे ने माँगा 60 लाख रूपये का हर्जाना

    पिता ने नष्ट किया पॉर्न कलेक्शन तो बेटे ने माँगा 60 लाख रूपये का हर्जाना

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Apr 17, 2019
    03:13 pm

    क्या है खबर?

    हर बाप चाहता है कि उसका बेटा सही रास्ते पर चले। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमे एक बेटे ने उसका पोर्न कलेक्शन नष्ट करने पर अपने पिता के ऊपर ही केस कर दिया।

    जानकारी के अनुसार, अमेरिका के एक लड़के के पास काफी संख्या में पॉर्न फिल्मों का कलेक्शन था, जिसे उसके पिता ने नष्ट कर दिया।

    इसके बाद बेटे ने अपने पिता पर मुकदमा कर दिया और 60 लाख रूपये हर्जाने की मांग की।

    मामला

    12 बक्सों में था लड़के का पोर्न कलेक्शन

    मुकदमा करने वाले बेटे का नाम चार्ली है। चार्ली लगभग 10 महीने पहले तक अपने माता-पिता के साथ मिशिगन में ही रहता था, लेकिन बाद में वह इंडियाना चला गया।

    कुछ महीने पहले उसका कुछ सामान देने के लिए उसके परिजन इंडियाना उसके पास गए थे। उस समय उसके पिता ने उसे 12 बक्से नहीं दिए, जिसमें चार्ली का पॉर्न कलेक्शन था।

    चार्ली ने कहा कि उसके पिता ने उसे बताया कि उन्होंने उसके कलेक्शन को नष्ट कर दिया।

    कीमत

    चार्ली के पॉर्न कलेक्शन की कीमत थी 20 लाख रूपये

    चार्ली ने ओटावा काउंटी शेरिफ ऑफिस में पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके पॉर्न कलेक्शन की कीमत 20 लाख रूपये थी।

    अब चार्ली ने इसके एवज में पिता से 60 लाख रूपये का हर्जाना माँगा है।

    वहीं चार्ली के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटे के 12 बक्से पॉर्न कलेक्शन और 2 बक्से सेक्स टॉयज के देखे, इसके बाद उन्होंने उसे नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

    धंधा

    स्कूल और कॉलेज में करने लगा था पॉर्नोग्राफ़ी का धंधा

    पिता ने आगे बताया कि उन्होंने ऐसा बेटे के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ही किया है।

    उन्होंने कहा कि अगर इसकी जगह एक किलो कोकीन होती तो भी वह यही करते।

    चार्ली को पॉर्न फिल्में देखने की बुरी आदत थी और वह स्कूल, कॉलेज में पॉर्नोग्राफी का धंधा करने लगा था, जिसकी वजह से उसे निकाल दिया गया था।

    वहीं चार्ली ने कहा कि अगर उनके पिता को कोई समस्या थी, तो उनको पहले ही बताना चाहिए था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज तारीख का ऐलान, नया पोस्टर आया सामने  प्रभास
    कच्छ में पाकिस्तानी सीमा के पास बनेगा 'ऑपरेशन सिंदूर' पार्क, प्रधानमंत्री मोदी की हुई थी सभा नरेंद्र मोदी
    भारी बारिश के कारण पूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन, प्रधानमंत्री मोदी ने की मुख्यमंत्रियों से बात नरेंद्र मोदी
    माइक्रोसॉफ्ट बिंग में आया नया AI फीचर, यूजर्स लिखकर बना सकेंगे वीडियो  माइक्रोसॉफ्ट

    अजब-गजब खबरें

    गलती या फ़ैशन? इस जींस को देखकर आपके मन में उठेगा यही सवाल सोशल मीडिया
    कर्नाटक में चोरी हुआ 1.25 लाख रुपए का गोबर, सरकारी कर्मचारी गिरफ़्तार भारत की खबरें
    बिना पूछे पैदा करने पर माता-पिता पर मुकदमा करेगा यह व्यक्ति, माँ ने दिया जवाब मुंबई
    दुल्हन ने शादी के तीन मिनट बाद ही दूल्हे को दिया तलाक, जानें कारण कुवैत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025