NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / इस महिला की आँखों से आँसू नहीं बल्कि रोज़ाना निकलते हैं 50 क्रिस्टल, जानें
    इस महिला की आँखों से आँसू नहीं बल्कि रोज़ाना निकलते हैं 50 क्रिस्टल, जानें
    अजब-गजब

    इस महिला की आँखों से आँसू नहीं बल्कि रोज़ाना निकलते हैं 50 क्रिस्टल, जानें

    लेखन प्रदीप मौर्य
    September 24, 2019 | 06:02 pm 1 मिनट में पढ़ें
    इस महिला की आँखों से आँसू नहीं बल्कि रोज़ाना निकलते हैं 50 क्रिस्टल, जानें

    इस दुनिया में कई ऐसी घटनाएँ होती हैं, जिनके ऊपर आसानी से विश्वास नहीं होता है। अब इसी महिला को ले लीजिए, जिसकी आँखों से आँसू की जगह रोज़ाना 50 क्रिस्टल निकलते हैं। जानकारी के अनुसार, सोवियत रूस से अलग होकर बने देश अर्मेनिया के गाँव स्पेंडरियन की रहने वाली 22 साल की सैटेनिक काजेरियन की आँखों से रोज़ाना आँसू की जगह 50 क्रिस्टल निकलते हैं। इस मामले को देखने के बाद दुनियाभर के डॉक्टर भी हैरान हैं। आइए जानें।

    वजह का पता लगाने के लिए जाँच कर रहे हैं डॉक्टर

    डॉक्टर जाँच कर रहे हैं की आँखिर आँख में क्रिस्टल आँसू कैसे बन रहे हैं। वहीं, इस मामले में एक बच्चे की माँ काजेरियन का कहना है कि इससे उनकी ज़िंदगी काफ़ी मुश्किल भरी बन गई है। उनका परिवार खेती करता है, इसलिए इलाज के लिए उनके पास इतना पैसा भी नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी यह बीमारी किसी को समझ में नहीं आती है, इस वजह से डॉक्टर भी इलाज नहीं करते हैं।

    क्रिस्टल के आँसुओं से होती है काफ़ी तकलीफ़- काजेरियन

    काजेरियन ने बताया, "कुछ समय पहले मैं दाँतों के डॉक्टर के पास गई थी, तभी मुझे आँखों में धूल जाने जैसा अहसास हुआ, लेकिन जब देखा तो आँखों से कुछ क्रिस्टल निकल रहे थे।" उन्होंने आगे बताया, "इसके बाद मैं तुरंत आँखों के डॉक्टर के पास गई। शुरुआत में ली गई दवाओं से आँसुओं में थोड़ी राहत मिली, लेकिन अब क्रिस्टल के आँसुओं से काफ़ी तकलीफ़ होती है।" इस वजह से काजेरियन का जीवन मुश्किलों भरा हो गया है।

    डॉक्टर को भी नहीं हुआ भरोसा

    काजेरियन की रिश्तेदार स्वेटलान अवेजियन ने कहा, "एक बार हम अपने फ़ॉर्म पर काम कर रहे थे, तभी अचानक काजेरियन की आँखों से क्रिस्टल निकलने लगे। हमने पहले क्रिस्टल को हटाकर ग्लास में रख दिया।" उन्होंने आगे कहा, "इसके बाद धीरे-धीरे दर्द बढ़ता गया और एक-एक करके आँसू बाहर आता गया। हम काजेरियन को डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने पहले ऐसा कभी नहीं देखा था, इसलिए उन्हें हमारी बार पर भरोसा नहीं हुआ।"

    डॉक्टर ने काजेरियन की बात को झूठ मानकर निकाल दिया था क्लीनिक से बाहर

    वहीं इस मामले में काजेरियन की सास ने कहा, "एक डॉक्टर ने काजेरियन की बात को झूठ मानकर उसे क्लीनिक से बाहर निकाल दिया, लेकिन बाद में जब उन्होंने आँसू देखे, तब उन्होंने स्वीकार किया कि ये प्राकृतिक रूप से बन रहे हैं।" काजेरियन की सास ने आगे कहा, "उन्होंने जाँच के लिए भेजा, लेकिन कोई इलाज नहीं किया। पहले हमने सोचा कि काजेरियन को इलाज के लिए कहीं और भेजा जाए, लेकिन हमारी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी।"

    बैठक के बाद पता लगाने की कोशिश करेंगे वजह

    उप स्वास्थ्य मंत्री ओगेंस अरुटुयन ने कहा, "महिला के केस का अध्ययन किया जा रहा है। हम उनके साथ एक बैठक की योजना बना रहे हैं, इससे हमें और जानकारी मिलेगी। इसके बाद हम पता लगाने की कोशिश करेंगे कि आख़िर मामला क्या है।"

    आँसुओं में प्रोटीन की अधिकता भी हो सकता है कारण

    काजेरियन की समस्या पर रशियन नेत्र विशेषज्ञ तात्याना शिलोव ने बताया, "यह बिलकुल असाधारण स्थिति है। इसकी पैथोलॉजी जाँच होना भी काफ़ी मुश्किल है। इसलिए, डॉक्टरों के लिए इस बीमारी का कारण समझ पाना मुश्किल है।" उन्होंने आगे कहा, "चूँकि आँसू में प्रोटीन, वसा और कुछ सूक्ष्म तत्व होते हैं। अगर इसमें नमक की मात्रा बढ़ती है, तो यह क्रिस्टल में परिवर्तित हो जाते हैं। आँसुओं में प्रोटीन की अधिकता भी इसका एक कारण हो सकता है।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    रूस समाचार
    अजब-गजब खबरें

    रूस समाचार

    इमरान खान का बयान, अमेरिका के 'आतंक के खिलाफ युद्ध' में शामिल होना सबसे बड़ी गलती भारत की खबरें
    विदेशों में बसने के मामले में पहले नंबर पर भारतीय, प्रवासियों का सबसे बड़ा समुदाय भारत की खबरें
    2022 में चीन की मदद से अंतरिक्ष में यात्री भेजेगा पाकिस्तान चीन समाचार
    इमरान खान का कबूलनामा, पाकिस्तान ने दी मुजाहिदीनों को ट्रेनिंग, अमेरिका ने दिया पैसा पाकिस्तान समाचार

    अजब-गजब खबरें

    पानी के अंदर प्रेमिका को प्रपोज करते हुए डूबने से व्यक्ति की मौत, देखें वायरल वीडियो अजब-गजब
    गजब! देश की सबसे बड़ी FIR, पांच दिन से लिख रहे हैं पुलिसवाले भारत की खबरें
    कुर्सी ने भी छोड़ा पाकिस्तान का साथ, लाइव शो के दौरान गिरे विशेषज्ञ, देखें वायरल वीडियो भारत की खबरें
    हैदराबाद के इस कॉलेज में कुर्ती की लंबाई के आधार पर छात्राओं को एंट्री, वीडियो वायरल आंध्र प्रदेश
    अगली खबर

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023