
महिला ने ऑनलाइन मँगाई अपनी फ़ेवरेट डिश, खाने में निकले 40 मरे हुए कॉकरोच, देखें वीडियो
क्या है खबर?
आज के डिजिटल युग में हर काम ऑनलाइन होने लगा है। कपड़े से लेकर सभी ज़रूरत की चीज़ें लोग ऑनलाइन माँगाते हैं।
कुछ सालों से ऑनलाइन खाना मंगाने का चलन में ज़ोरों पर है। कई बार ऑनलाइन खाना मंगाने पर ग्राहकों को धोखाधड़ी का भी सामना करना पड़ता है।
हाल ही में एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने ऑनलाइन खाना मँगाया तो उसके खाने में 40 मरे हुए कॉकरोच निकले।
घटना
एक-एक करके महिला ने निकाले 40 कॉकरोच
जानकारी के अनुसार चीन के शैंतोऊ शहर की एक महिला ने ऑनलाइन अपनी फ़ेवरेट डिश मँगाई।
महिला को जब खाना मिला तो उसे देखकर वो बहुत ख़ुश हुई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उसके होश उड़ गए।
उसे जो खाना मिला था, उसमें एक-दो नहीं बल्कि 40 मरे हुए कॉकरोच निकले। अच्छी बात ये थी की कॉकरोच महिला को खाना खाने से पहले ही दिख गए।
इसके बाद महिला ने एक-एक करके सभी कॉकरोच को बाहर निकाला।
जानकारी
घटना का वीडियो हो रहा जमकर वायरल
महिला ने सभी कॉकरोच को बाहर निकालने के बाद उन्हें एक टिश्यू पेपर पर रखा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस समय वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
खाना
सबसे पहले महिला के दोस्त ने देखा कॉकरोच
मिरर की रिपोर्ट के अनुसार महिला अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर खाने की तैयारी कर रही थी, तभी उसे खाना डिलीवर किया गया।
खाना डिलीवर होते ही सब ख़ुश हो गए, लेकिन उनकी ख़ुशी ज़्यादा देर तक नहीं टिक पाई। जैसे ही उन्होंने खाने का पैकेट खोला, उन्हें अपनी डक डिश में मरे हुए कॉकरोच मिले, जिसे देखकर वो हैरान हो गए।
महिला के अनुसार सबसे पहले उसके एक दोस्त ने खाने में कॉकरोच देखा।