महिला ने की जिंदा ऑक्टोपस खाने की कोशिश तो ऑक्टोपस ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
क्या है खबर?
आज के इस डिजिटल युग में ब्लॉगिंग का चलन बढ़ा है। कई लोग प्रसिद्धि पाने के लिए ब्लॉग लिखते हैं और कई लाइव ब्लॉग चलाते हैं।
हालाँकि, कई बार लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान मुश्किल भी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला चीन में देखा गया है, जहाँ चीनी महिला ब्लॉगर की जान मुश्किल में पड़ गई।
दरअसल महिला ब्लॉगर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ज़िंदा ऑक्टोपस खाने की कोशिश कर रही थी और अचानक ऑक्टोपस ने हमला कर दिया।
घटना
महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस चीनी ब्लॉगर को लोग 'सीसाइड गर्ल लिटिल सेवेन' के नाम से जानते हैं।
महिला ने आठ हाथों वाले ऑक्टोपस को ज़िंदा खाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल दी।
इस समय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ़-साफ़ देखा जा सकता है कि ब्लॉगर ऑक्टोपस को अपने मुँह में डालने की कोशिश करती है, तभी ऑक्टोपस हमला कर देता है और उसके मुँह को जकड़ लेता है।
प्रतिक्रिया
ऑक्टोपस के जकड़ने के बाद रोने लगती है महिला
केवल ऑक्टोपस मुँह को जकड़ता ही नहीं है, बल्कि ब्लॉगर के मुँह को खाने की कोशिश भी करता है।
ब्लॉगर ख़ुद को ऑक्टोपस से बचाने की कोशिश करती है और अंत में कामयाब भी हो जाती है।
हालाँकि, ऑक्टोपस ने महिला के मुँह को ज़ोर से जकड़ रखा था, इस वजह से उसके गाल से ख़ून निलकने लगता है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ऑक्टोपस के जकड़ने के बाद ब्लॉगर रोने लगती है।
वीडियो
अपने अगले वीडियो में फिर से खाने के लिए हैं तैयार
ऑक्टोपस से छुटकारा पाते ही ब्लॉगर के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वीडियो में ब्लॉगर कहती है कि 'मैं इसे अगले वीडियो में खाऊँगी।'
महिला का ध्यान जब उसके चेहरे पर जाता है, तो वह रोने लगती है और कहती है 'मेरा चेहरा ख़राब हो गया।'
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, पैसिफिक ऑक्टोपस अपने ऊपर होने वाले हमले का बचाव करने के लिए अपने टेंटेकल पर बने 280 चूसक का इस्तेमाल करता है और हमला करता है।
जानकारी
ब्लॉगिंग के दौरान कई तरह के समुद्री जीवों को खाया
'सीसाइड गर्ल लिटिल सेवेन' लियानयुंग शहर में रहती है और Kuaishou अकाउंट से ब्लॉगिंग करती है। उसे समुद्री भोजन बहुत पसंद है। लाइव ब्लॉगिंग करने के बाद उसने कई तरह के समुद्री जीवों को खाया है।