दुल्हन ने दूल्हे के परिवार को शादी समारोह से निकाला बाहर, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
क्या है खबर?
सोशल मीडिया पर आए दिन शादी से जुड़ी अजीबोगरीब खबरें वायरल होती रहती हैं, जिनके बारे में सुनकर हैरानी होती है। इसी कड़ी में अब रेडिट पर एक पोस्ट शेयर की गई है।
पोस्ट के मुताबिक, एक दुल्हन ने दूल्हे के परिवार को शादी समारोह से इसलिए बाहर निकाल दिया क्योंकि उन्होंने शादी के लिए बनाए गए उसके नियमों का उल्लघंन किया।
आइये जानते हैं कि आखिर दुल्हन ने अपनी शादी में ऐसे कौन-से नियम बनाए थे।
मामला
क्या है मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेडिट पर पोस्ट के जरिए एक अज्ञात दुल्हन ने बताया कि उनके पति के परिवार में लंबे समय से चली आ रही परंपराएं बहुत अलग हैं।
इसमें शादी के केक के बजाय घर का बना शीट केक लाना, मेहमानों का सफेद कपड़े पहनना और बच्चों को शादी की पार्टी के साथ फूल लेकर गलियारे में चलने की अनुमति देना शामिल है।
हालांकि, नए जोड़े ने इस शादी को अपने तरीके से करने का फैसला किया था।
समझौता
दोनों परिवार के बीच हुआ समझौता
नए जोड़े और उनके परिवार के बीच यह समझौता हुआ कि वह केक की बजाय शीट केक ला सकते हैं, लेकिन मेहमानों के सफेद कपड़े पहनने पर प्रतिबंध होगा।
इसके अलावा उनके बीच शादी समारोह में बच्चों को ना लाने की सहमति हुई यानी बच्चों से मुक्त शादी का विकल्प चुना गया।
हालांकि, दिक्कत तब हुई, जब सहमति के बाद भी शादी में दूल्हे के परिवार के सदस्यों ने इन नियमों का उल्लंघन किया।
उल्लंघन
दूल्हे के परिवार के सदस्यों ने किया नियमों का उल्लंघन
रेडिट पर दुल्हन ने लिखा, 'शादी में मेरे मेहमानों ने उचित कपड़े पहने थे, कोई बच्चा मौजूद नहीं था, सब कुछ बढ़िया था, लेकिन फिर बेन का परिवार आया। सभी ने सफेद कपड़े पहने हुए थे और उनके साथ बच्चे भी थे। केवल 3 लोगों ने नियमों का सम्मान किया। मैं और बेन वाकई बहुत शर्मिंदा थे, इसलिए हमने बेन के परिवार को बाहर निकाल दिया और नियमों का पालन करने वाले सिर्फ 3 लोगों को रहने की अनुमति दी।'
जानकारी
दोषी महसूस कर रही है दुल्हन
दुल्हन के मुताबिक, उनकी शादी सामान्य रूप से हुई, लेकिन बेन के परिवार के कुछ सदस्य बार-बार अंदर आ रहे थे, जिससे उन्होंने शादी के बाद का जश्न रद्द कर दिया।
हालांकि, जब नई विवाहित जोड़ी हनीमून से वापस आई तो दूल्हे के परिवार के पक्ष ने उन्हें डांटा।
इसके बाद महिला बेन के परिवार को उनकी परंपराओं का पालन नहीं करने देने के लिए दोषी महसूस कर रही है।
प्रतिक्रियाएं
यूजर्स ने दुल्हन की बात पर जताई सहमति
महिला के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं हैं, जिसे देखकर लगता है कि ज्यादातर लोग दुल्हन की बात से सहमत हैं और दूल्हे के परिवार को उनके अपमानजनक व्यवहार के लिए दोषी ठहरा रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'आपने अपनी शादी के लिए नियम तय किए थे, जो उन्होंने पालन नहीं की। गलती उनकी है, आपकी नहीं।'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'वह एक परिवार नहीं बल्कि एक पंथ है।'