NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / परीक्षा के समय बार-बार फोन करती थी गर्लफ्रेंड, फेल हुआ तो मांगी साल भर की फीस
    परीक्षा के समय बार-बार फोन करती थी गर्लफ्रेंड, फेल हुआ तो मांगी साल भर की फीस
    अजब-गजब

    परीक्षा के समय बार-बार फोन करती थी गर्लफ्रेंड, फेल हुआ तो मांगी साल भर की फीस

    लेखन प्रदीप मौर्य
    May 15, 2019 | 08:55 am 1 मिनट में पढ़ें
    परीक्षा के समय बार-बार फोन करती थी गर्लफ्रेंड, फेल हुआ तो मांगी साल भर की फीस

    कुछ समय पहले तक परीक्षाएँ चल रही थीं और अब उसका रिजल्ट आ गया है। कुछ लोगों को परीक्षाओं में सफलता मिली है, तो वहीं कई लोग फेल भी हो गए हैं। हाल ही में एक लड़के ने अपने फेल होने का श्रेय अपनी गर्लफ्रेंड को दिया है। दरअसल लड़की परीक्षा के समय बार-बार लड़के को फोन करती थी, जिसकी वजह से लड़का फेल हो गया। लड़के ने इसके लिए लड़की से पैसे माँगे। आइए जानें पूरी ख़बर।

    पढ़ाई में ध्यान न लगने की वजह से हुआ फेल

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 21 साल का एक युवक BHMS की पढ़ाई करता है। जब परीक्षा चल रही थी तो उसकी गर्लफ्रेंड उसे बार-बार फोन करती थी, जिसकी वजह से वह पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पाया और अब रिजल्ट आने के बाद फेल हो गया है। इसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड से पूरे एक साल के पैसे माँगे।

    पुलिस ने किया लड़के को गिरफ़्तार

    ख़बरों के अनुसार, लड़की बॉयफ्रेंड के इलजाम से इतनी परेशान हो गई कि उसने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। पुलिस ने लड़की की शिकायत के बाद लड़के को गिरफ़्तार भी कर लिया।

    लड़की ने किया ब्रेकअप का फ़ैसला

    टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, लड़का ख़राब रिजल्ट देखकर इतना ग़ुस्सा हुआ कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड के ऊपर यह आरोप लगाया कि पढ़ाई के दौरान उसके परेशान करने की वजह से वह फेल हो गया। अब वह सेकेंड ईयर में नहीं जा पाएगा। लड़के के आरोप के बाद लड़की ने ब्रेकअप करने का फ़ैसला कर लिया है। बता दें कि लड़की भी उसी के साथ पढ़ाई करती थी। इस घटना के बाद लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया।

    फोन पर धमकी देता था लड़का

    हालाँकि, लड़के ने उससे बात करना बंद नहीं किया और बार-बार कॉल और मैसेज करके लड़की से कॉलेज फीस के लिए पैसे माँगता था। पैसे माँगने के लिए लड़का, लड़की को धमकी तक देता था और फेसबुक पर उसकी फोटो पोस्ट करता था। इस घटना से लड़की इतना परेशान हुई कि वह पुलिस के पास पहुँच गई। लड़की ने शिकायत की और पुलिस ने ज़बरन वसूली, आपराधिक धमकी और धोखा देने के आरोप में लड़के को गिरफ़्तार कर लिया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    महाराष्ट्र
    परीक्षा परिणाम
    अजब-गजब खबरें

    महाराष्ट्र

    6 मई से पहले मोदी-शाह के खिलाफ शिकायतों पर फैसला ले चुनाव आयोग- सुप्रीम कोर्ट नरेंद्र मोदी
    महाराष्ट्र में सुरक्षा बलों पर नक्सली हमला, 15 जवान शहीद गृह मंत्रालय
    प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग में 5 शिकायतें दर्ज, एक में मिली क्लीन चिट पाकिस्तान समाचार
    लोकसभा चुनाव: चौथे चरण की 72 सीटों पर मतदान जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर बिहार

    परीक्षा परिणाम

    बिना हाथों के भी इस छात्र ने CBSE 10वीं में स्कोर किए 72%, जानें कैसे CBSE
    CBSE 12th Result 2019: दृष्टिहीन छात्र ने दिखाया अपना हुनर, प्राप्त किए 82% नंबर CBSE
    CBSE: डिजीलॉकर पर पंजीकरण करके प्राप्त करें अपनी मार्कशीट, जानें पूरी प्रिक्रिया CBSE
    CBSE 10th Result 2019: कैसे करें वेरिफिकेशन और रिवैल्युएशन के लिए आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया CBSE

    अजब-गजब खबरें

    गुजरात: व्यक्ति की बिना दुल्हन के संपन्न हुई शादी, कारण जानकार हो जाएंगे हैरान भारत की खबरें
    बच्चे के जन्म के समय हुई माँ की मौत, महीनों बाद फोटो में नज़र आई परछाईं मलेशिया
    चीन में अंतिम संस्कार के समय नाचने के लिए बुलाई जाती हैं लड़कियां, जानें कारण चीन समाचार
    प्राइमरी स्कूल में दिया गया 15 भेड़ों को एडमिशन, जानें कारण फ्रांस
    अगली खबर

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023