NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ब्राजील: 4 किडनी के साथ पैदा हुई यह बच्ची, डॉक्टर ने बताया बेहद दुर्लभ मामला 
    अगली खबर
    ब्राजील: 4 किडनी के साथ पैदा हुई यह बच्ची, डॉक्टर ने बताया बेहद दुर्लभ मामला 
    4 किडनी के साथ पैदा हुई बच्ची आइसिस एलोआ फरेरा अल्वेस

    ब्राजील: 4 किडनी के साथ पैदा हुई यह बच्ची, डॉक्टर ने बताया बेहद दुर्लभ मामला 

    लेखन गौसिया
    Jan 17, 2024
    01:03 pm

    क्या है खबर?

    ब्राजील के ब्रासीलिया से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

    यहां पर C-सेक्शन से समय से पहले एक बच्ची का जन्म हुआ था, जिसका नाम आइसिस एलोआ फरेरा अल्वेस रखा गया है।

    समय से पहले पैदा होने के अलावा आइसिस 2 नहीं, बल्कि 4 किडनी के साथ पैदा हुई, जो बहुत ही दुर्लभ है।

    इस स्थिति को 'डुप्लेक्स किडनी' या 'सुपरन्यूमरी किडनी' कहते हैं, जो दुनिया में बहुत ही कम देखने को मिलते हैं।

    मामला

    क्या है मामला?

    ब्रासीलिया के रीजनल डी सोब्राडिन्हो अस्पताल में 21 वर्षीय थालिया सिल्वा अल्वेस नामक महिला ने 2022 में आइसिस को जन्म दिया था।

    हालांकि, उस दौरान डॉक्टर भी इस बात से अंजान थे कि आइसिस की 2 नहीं, बल्कि 4 किडनी हैं।

    जब 5 महीने की उम्र में आइसिस की एक सर्जरी की जा रही थी, तब डॉक्टरों को इस बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि बच्ची के पास 2 अतिरिक्त किडनी हैं, जिसे 'सुपरन्यूमरी किडनी' कहते हैं।

    जानकारी

    क्या है सुपरन्यूमरी किडनी?

    यह बहुत ही दुर्लभ स्थिति है। अब तक ऐसे मामले 100 से भी कम दर्ज किए गए है। माना जाता है कि अतिरिक्त किडनी गर्भावस्था के दौरान भ्रूण की दीवार पर नेफ्रोजेनिक कॉर्ड के असामान्य विभाजन के कारण होती है।

    जानकारी

    आइसिस को गर्भ से ही थी किडनी की समस्या 

    जब आइसिस अपनी मां के गर्भ में थी तब डॉक्टरों को अहसास हुआ था कि उसे किडनी की समस्या है। हालांकि, वे समस्या के बारे में निश्चित नहीं थे।

    हालांकि, स्थिति का पता चलने के बाद आइसिस की ऊपरी एक दाहिनी किडनी को पेशाब में रुकावट के कारण हटा दिया गया क्योंकि किडनी का आकार बढ़ गया था और इसके कारण आइसिस का पेट और आंतें दब गईं।

    फिलहाल आइसिस की तीनों किडनी सामान्य तरीके से काम कर रही हैं।

    बयान

    दान नहीं की जा सकती है आइसिस की निकाली गई किडनी

    जानकारी के मुताबिक, आइसिस की निकाली गई किडनी दान नहीं की जा सकती है क्योंकि उसकी रक्त वाहिकाएं सामान्य नहीं हैं। इससे प्रत्यारोपण मुश्किल हो सकता है, लेकिन इसकी जांच के लिए इसे प्रयोगशाला में भेजा जा चुका है।

    आइसिस का इलाज करने वाले डॉक्टर हिलो बुसन ने बताया, "भविष्य में आइसिस को किडनी की समस्या हो भी सकती है और नहीं भी हो सकती। कुछ भी हो, लेकिन आइसिस को लंबे समय तक निगरानी की जरूरत रहती है।"

    जानकारी

    ज्यादातर बीमार रहती है आइसिस

    आइसिस अब 13 महीने की हो चुकी है और उसे अक्सर अस्पताल में भर्ती किया जाता है।

    दरअसल, समय से पहले जन्म और फिर लंबे समय तक बेहोश रहने के कारण आइसिस के फेफड़े नाजुक हो गए हैं, इसलिए अब जब भी उसे बुखार होता है तो वह निमोनिया से भी पीड़ित हो जाती है।

    आइसिस की मां थालिया का कहना है कि उनकी बेटी दूसरों से अलग है, फिर भी वह सामान्य जीवन जीने की कोशिश कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ब्राजील
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    ब्राजील

    ब्राजील: थम नहीं रहा कोरोना का कहर, एक दिन में हुईं 4,000 से अधिक मौतें अमेरिका
    कोरोना: बीते हफ्ते दुनियाभर में संक्रमित पाए गए 52 लाख लोग, अब तक के सर्वाधिक भारत की खबरें
    कोरोना: भारत के अलावा इन देशों में भी खराब हो रहे हैं हालात भारत की खबरें
    कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में ब्राजीली राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो पर लगा जुर्माना नॉर्वे

    अजब-गजब खबरें

    कनाडा की इस महिला को ओक के पेड़ से हुआ प्यार, खुद को बताया इकोसेक्सुअल कनाडा
    मौत का सफर करने के बाद जिंदा बचा युवक, विमान के लैंडिंग गियर में छिपा मिला   पेरिस
    जानवरों की तरह नजर आते हैं इन 5 पौधों के फूल, देखकर चौंक जाएंगे आप अजब-गजब
    अमेरिका: महिला ने छोटी-सी बात को लेकर किया हर्शे कंपनी पर मुकदमा, आप भी जानिए  अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025