LOADING...
युगांडा: 12 पत्नियों से 102 बच्चों के पिता ने मंहगाई के कारण लिया रुकने का फैसला
युगांडा के मूसा हसाहया की 12 पत्नियां और 102 बच्चे हैं

युगांडा: 12 पत्नियों से 102 बच्चों के पिता ने मंहगाई के कारण लिया रुकने का फैसला

लेखन गौसिया
Dec 28, 2022
06:23 pm

क्या है खबर?

अफ्रीका के युगांडा में रहने वाला एक शख्स खूब चर्चा में है। इसके पीछे का कारण यह है कि इस शख्स ने 12 महिलाओं से शादी करके 102 बच्चे पैदा करने के बाद अब रुकने का फैसला लिया है। शख्स पेशे से किसान है और उसका कहना है कि परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन आय उतनी ही है। इस वजह से परिवार को चलाने में और सबका पेट भरने में अब दिक्कत हो रही है।

मामला

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युगांडा के लुसाका शहर में रहने वाले 67 वर्षीय मूसा हसाहया के पास परिवार चलाने के लिए पैसे की कमी होने लगी है। इस वजह से अब उन्होंने परिवार की बढ़ती संख्या को रोकने का फैसला लिया है और अपनी सभी पत्नियों को गर्भनिरोधक गोलियां खाने के लिए कह दिया है। मूसा की कुल 12 पत्नियां और उनसे 102 बच्चे हैं। इसके अलावा उनके 568 नाती-पोते हैं।

शादी

16 साल की उम्र में मूसा ने की थी पहली शादी

मूसा ने स्कूल छोड़ने के बाद 1971 में 16 साल की उम्र में पहली पत्नी हनीफा के साथ शादी की थी। इसके बाद वह एक के बाद एक शादी करते गए। मूसा की सबसे छोटी पत्नी जुलैका के 11 बच्चे हैं। छोटी पत्नी का कहना है कि उन्होंने घर की खराब आर्थिक स्थिति देखी है, इसलिए अब उन्हें बच्चे नहीं चाहिए और वह गर्भनिरोधक दवाएं ले रही हैं।

Advertisement

बयान

मूसा ने यह बताया 12 महिलाओं से शादी करने का कारण

ज्यादा शादी करने के विषय में बात करते हुए मूसा ने कहा, "एक पुरुष एक महिला से कैसे संतुष्ट हो सकता है, इसलिए मैं शादी करता चला गया। मेरी सभी पत्नियां एक ही घर में रहती हैं। इससे मुझे उन पर निगरानी रखने में और गांव के अन्य पुरुषों के साथ जाने से रोकने में आसानी हो जाती है।" उन्होंने कहा कि बड़ा परिवार होने के वजह से खर्चे भी बढ़ जाते हैं, इसलिए अब वह परिवार आगे नहीं बढ़ाएंगे।

Advertisement

परिवार

खराब आर्थिक स्थिति की वजह से मूसा को छोड़ चुकी हैं दो पत्नियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूसा का सबसे छोटा बच्चा छह साल का है और सबसे बड़ा 51 साल का है। उनका बड़ा बेटा छोटी पत्नी जुलैका से करीब 20 साल बड़ा है। सभी बच्चे मूसा के साथ खेत पर ही काम करते हैं, लेकिन अब आर्थिक हालत खराब चल रही है, जिसकी वजह से परिवार को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि आर्थिक हालत की वजह से मूसा की दो पत्नियां उन्हें छोड़कर जा चुकी हैं।

Advertisement