NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / रातों-रात अचानक बढ़ गई 24 वर्षीय चीनी लड़के की संपत्ति, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी पिछड़े
    अगली खबर
    रातों-रात अचानक बढ़ गई 24 वर्षीय चीनी लड़के की संपत्ति, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी पिछड़े

    रातों-रात अचानक बढ़ गई 24 वर्षीय चीनी लड़के की संपत्ति, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी पिछड़े

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Oct 28, 2019
    03:20 pm

    क्या है खबर?

    आज के इस आर्थिक युग में पैसा बहुत ज़्यादा महत्वपूर्ण है। यहाँ तक कि आजकल लोगों को इज़्ज़त भी उनकी आर्थिक स्थिति के हिसाब से मिलती है।

    कुछ लोग पैसा कमाने में अपना पूरा जीवन बिता देते हैं, जबकि कुछ लोग रातों-रात अमीर बन जाते हैं।

    हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक 24 वर्षीय लड़का रातों-रात इतना अमीर हो गया कि उसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भी पीछे छोड़ दिया है।

    आइए जानें।

    संपत्ति

    रातों-रात बदल गई एरिक की ज़िंदगी

    हम समझ रहे हैं कि इस घटना पर आसानी से यक़ीन करना संभव नहीं है, लेकिन आपको बता दें कि यह एक सच्ची घटना है।

    दरअसल, हम जिस लड़के की बात कर रहे हैं, उनका नाम एरिक है।

    चीन के रहने वाले 24 वर्षीय एरिक के पिता एक बड़ी फार्मास्यूटिकल कंपनी के डायरेक्टर हैं।

    एरिक की ज़िंदगी भी आम लोगों की तरह थी, लेकिन एक दिन रातों-रात उनके नाम 3.8 बिलियन डॉलर (लगभग 26,000 करोड़) की संपत्ति हो गई।

    स्थान

    एशिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल हो गए हैं एरिक

    एरिक के जीवन में आए इस बदलाव के बाद वो रातों-रात एशिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल हो गए हैं।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिनो बायोफार्मास्यूटिकल में एरिक को हिस्सेदारी के अलावा एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी दी गई है। उन्हें कंपनी की बोर्ड कमेटी का एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है।

    इस तरह उन्हें हिस्से में जो पैसे मिले हैं, उसे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी भी अब उनके ही कंधों पर है।

    तोहफ़ा

    पढ़ाई पूरी करने के बाद तोहफ़े में मिली संपत्ति

    ख़बरों के अनुसार, एरिक का जन्म वैसे तो वाशिंगटन में हुआ है, लेकिन उन्होंने अपने स्कूल की पढ़ाई बीजिंग और हांगकांग से की है।

    हाल ही में उन्होंने पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल ऑफ फ़ाइनेंस से ग्रेजुएशन पूरा किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद एरिक को उनके परिवार ने तोहफ़े में ये संपत्ति दी है।

    एरिक को कई बार अमेरिकी गायिका रिहाना और मॉडल बेला हदीद के साथ बड़ी पार्टियों में देखा गया है।

    जानकारी

    एरिक को दिया गया कंपनी के शेयर का पाँचवा हिस्सा

    एरिक को कंपनी के शेयर का पाँचवा हिस्सा दिया गया है। हालाँकि, कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि एरिक बेशक एशिया के तेज़ी से बढ़ते अरबपति क्लब में शामिल हो गए हैं, लेकिन वो संपत्ति की रैंकिंग में कोई स्थान नहीं बना पाएँगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    डोनाल्ड ट्रंप
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    चीन समाचार

    भारत और चीन अब विकासशील देश नहीं, फिर भी उठा रहे WTO का फायदा- ट्रम्प भारत की खबरें
    पाकिस्तान के पत्र के बाद चीन ने की UNSC में कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की मांग पाकिस्तान समाचार
    आत्महत्या करने के लिए 20 साल पहले निगला था टूथब्रश, अब जाकर डॉक्टरों ने निकाला अजब-गजब खबरें
    कश्मीर मुद्दे पर UNSC की बैठक आज, चीन के अनुरोध पर हो रही चर्चा पाकिस्तान समाचार

    डोनाल्ड ट्रंप

    नेताओं के डराने या धमकाने वाले ट्वीट्स पर लगेगा वॉर्निंग लेबल, कंपनी ने बदली पॉलिसी ट्विटर
    उत्तर कोरिया की जमीन पर कदम रखने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने ट्रम्प, किम से मिले दक्षिण कोरिया
    अमेरिका दौरा: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री महंगे होटल में नहीं रुकना चाहते भारत की खबरें
    अमेरिका में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की फ़जीहत, स्वागत के लिए नहीं पहुंचा कोई अमेरिकी अधिकारी चीन समाचार

    अजब-गजब खबरें

    दंपति ने 803 किलो का कद्दू उगाकर प्रतियोगिता में जीता 1.6 लाख रुपये का पुरस्कार, जानें कनाडा
    कलाकार ने 440 जोड़ी सैंडलों से सजाई इमारत, वजह जानकर हो जाएँगे हैरान तुर्की
    इस IAS अधिकारी ने खुद पर लगाया पांच हजार रुपये का जुर्माना, जानें क्यों महाराष्ट्र
    मृत ओसामा को समुद्र में फेंका गया था, अब किनारे से मिली उसके चेहरे वाली सीप लंदन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025