NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    अजब-गजब खबरें
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / पसंदीदा यूट्यूबर से मिलने के लिए साइकिल चलाकर पंजाब से दिल्ली पहुंचा 13 वर्षीय लड़का
    अजब-गजब

    पसंदीदा यूट्यूबर से मिलने के लिए साइकिल चलाकर पंजाब से दिल्ली पहुंचा 13 वर्षीय लड़का

    पसंदीदा यूट्यूबर से मिलने के लिए साइकिल चलाकर पंजाब से दिल्ली पहुंचा 13 वर्षीय लड़का
    लेखन गौसिया
    Oct 08, 2022, 05:49 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पसंदीदा यूट्यूबर से मिलने के लिए साइकिल चलाकर पंजाब से दिल्ली पहुंचा 13 वर्षीय लड़का
    13 साल के लड़के ने साइकिल से किया 300 किलोमीटर से ज्यादा तक का सफर

    पंजाब के पटियाला का रहने वाला एक 13 वर्षीय लड़का यूट्यूबर निश्चय मल्हान का इतना बड़ा फैन है कि उनसे मिलने के लिए वह साइकिल से ही दिल्ली पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि परिवार ने 4 अक्टूबर को वीरेश भूषण के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके तीन दिन बाद शुक्रवार को वह दिल्ली के एक पार्क में मिला है। यह पार्क मल्हान के घर के करीब है। आइए पूरा मामला जानते हैं।

    8वीं क्लास में पढ़ने वाला वीरेश स्कूल की जगह दिल्ली के लिए निकला

    उत्तर-पश्चिम दिल्ली की DCP उषा रंगनानी ने कहा, "मंगवार को सुबह करीब 6:00-7:00 बजे आठवीं क्लास में पढ़ने वाला वीरेश स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। इसके बाद बच्चे के परिवार ने पटियाला पुलिस में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।" जांच में सड़कों पर लगे कई CCTV कैमरों की मदद से पता चला कि वीरेश अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में साइकिल से दिल्ली की तरफ गया है।

    बच्चे के दिल्ली जाने की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस को किया गया सूचित

    पंजाब पुलिस ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि वीरेश अपने पसंदीदा यूट्यूबर निश्चय मल्हान से मिलने के लिए दिल्ली जा रहा है तो उन्होंने इस बात की जानकारी मौर्य एन्क्लेव पुलिस स्टेशन को दी। यूट्यूबर मल्हान पीतमपुरा में रहते हैं जो मौर्य एन्क्लेव थाने के अंतर्गत आता है। CCTV कैमरे में वीरेश को मल्हान के घर के आसपास साइकिल चलाते देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पीतमपुरा के जिला पार्क से ढूंढ निकाला।

    वीरेश की तलाश में सोशल मीडिया पर की गई थी अपील

    बता दें कि वीरेश के लापता होने के बाद परिवार ने सोशल मीडिया पर भी मदद की अपील की थी। यूट्यूबर मल्हान ने भी शुक्रवार को ट्वीट करते हुए इसे बेहद गंभीर मामला बताया था और लोगों से वीरेश की जानकारी मिलने पर पुलिस से संपर्क करने को कहा था। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि वो इस समय दिल्ली में मौजूद नहीं हैं, बल्कि एक समारोह के लिए दुबई में हैं।

    मामले में पुलिस की हो रही प्रंशसा

    पार्क में शाम करीब 5:00 बजे वीरेश के मिलने के बाद परिवार दिल्ली आकर उसे घर ले गया। वीरेश के नाना ने पुलिस की मदद के लिए आभार व्यक्त किया है। वहीं यूट्यूबर मल्हान ने भी बच्चे के मिलने की जानकारी मिलते ही ट्वीट किया। उन्होने लिखा, 'अच्छी खबर। दोस्तों, वीरेश मिल गया है और अपने परिवार के साथ है। भगवान का शुक्र है।' हालांकि इतना मुश्किल सफर तय करने के बावजूद वीरेश अपने पसंदीदा यूट्यूबर से मिल नहीं सका।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    दुबई
    पंजाब
    पंजाब पुलिस

    ताज़ा खबरें

    गणतंत्र दिवस समारोह में योगी के बगल में बैठने के लिए नेताओं में होड़, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश
    महिला टी-20 विश्व कप: पहली बार ICC टूर्नामेंट में सभी ऑफिशियल्स महिलाएं होंगी महिला टी-20 विश्व कप
    सानिया मिर्जा के ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड्स पर एक नजर  सानिया मिर्जा
    अंडर-19 महिला विश्व कप: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में किया प्रवेश  अंडर-19 विश्व कप

    दिल्ली

    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका सुप्रीम कोर्ट
    गणतंत्र दिवस: जानिए क्या है इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और कुछ रोचक तथ्य गणतंत्र दिवस
    गणतंत्र दिवस: ऊंट सवार महिला दस्ते से लेकर प्रचंड हेलीकॉप्टर तक परेड में क्या-क्या होगा खास? गणतंत्र दिवस

    दुबई

    #NewsBytesExplainer: बुर्ज खलीफा पर 'पठान'; जानें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर कैसे चलता है शो पठान फिल्म
    दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत अंडरवाटर रेस्टोरेंट, मंत्रमुग्ध कर देने वाले हैं नजारें स्पेन
    उर्फी जावेद को दुबई में हिरासत में लिया गया, बोल्ड ड्रेस में शूट करने का आरोप उर्फी जावेद
    दुबई: हेयर स्टाइलिस्ट ने महिला के सिर पर बनाई 9.5 फुट लंबी और एकदम सीधी चोटी गिनीज बुक

    पंजाब

    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान मध्य प्रदेश
    पंजाब: शराब की बोतल में भरा था कीटनाशक, पीकर 2 मजदूरों की मौत पंजाब पुलिस
    पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू जेल में ही रहेंगे, गणतंत्र दिवस पर नहीं मिलेगी छूट नवजोत सिंह सिद्धू
    पंजाब: मोहाली स्थित पुलिस इंटेलीजेंस मुख्यालय पर RPG से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार राष्ट्रीय जांच एजेंसी

    पंजाब पुलिस

    पंजाब: बदमाशों ने की पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या पंजाब
    पंजाब: वैवाहिक कलह में बड़े सैन्य अधिकारी ने पत्नी और खुद को गोली मारी पंजाब
    पंजाब: सरहाली पुलिस थाने पर हमले की जिम्मेदारी SFJ ने ली, जांच जारी पंजाब
    पंजाब: सरहाली पुलिस थाने पर RPG से हमला, जांच में जुटी पुलिस पंजाब

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023