NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दूसरा टेस्ट: जैक क्रॉली ने भारत के खिलाफ बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    दूसरा टेस्ट: जैक क्रॉली ने भारत के खिलाफ बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर, जानिए उनके आंकड़े 
    जैक क्रॉली ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    दूसरा टेस्ट: जैक क्रॉली ने भारत के खिलाफ बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 03, 2024
    02:03 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने (76) रन की ताबड़तोड़ पारी खेली है।

    वह अपने पांचवे शतक से 24 रन दूर थे तभी एक खराब शॉट खेलकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए। भारत के खिलाफ यह उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इस खिलाड़ी ने पहले गेंद से ही आक्रमक बल्लेबाजी की और तेजी से रन बनाए।

    आइए उनकी पारी पर नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही क्रॉली की पारी और साझेदारी?

    मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने जोरदार शुरुआत की और क्रॉली ने बेन डकेट के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ 62 गेंद में 59 रन जोड़ दिए।

    इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ओली पोप के साथ भी क्रॉली ने 55 रन की साझेदारी निभाई। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्के लगाए।

    उनकी स्ट्राइक रेट 97.44 की रही।

    टेस्ट

    पहले टेस्ट में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे क्रॉली 

    हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में क्रॉली कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। उन्होंने पहली पारी में 40 गेंद का सामना किया था और 20 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर आउट हुए थे।

    दूसरी पारी में उन्होंने शुरुआत तो शानदार की थी और 33 गेंद में 31 रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से 4 चौके और 1 छक्का निकला था। हालांकि, एक बार फिर वह अश्विन की गेंद को नहीं समझ पाए और पलेवियन लौट गए।

    करियर

    क्रॉली के टेस्ट करियर पर एक नजर 

    दाएं हाथ के बल्लेबाज क्रॉली ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 2019 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 41 टेस्ट की 75 पारियों में 31.93 की औसत से 2,331 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    इस बीच 4 शतक के अलावा वह 11 अर्धशतक भी अपने नाम कर चुके हैं।

    टेस्ट करियर में उनका सर्वोच्च स्कोर 267 रन रहा है, जो कि उनके प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का भी सबसे बड़ा स्कोर है।

    प्रदर्शन

    भारत के खिलाफ कैसा रहा है क्रॉली का प्रदर्शन?

    भारतीय टीम के खिलाफ क्रॉली ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2021 में खेला था। उन्होंने अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 11 पारियों में 25.63 की औसत से 282 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    उनके बल्ले से अभी तक एक भी शतक नहीं निकला है। हालांकि, उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 76 रन रहा है।

    क्रॉली ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (646) के खिलाफ बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन, सैंकड़ों यात्री फंसे कैलाश मानसरोवर यात्रा
    PDF फाइल को एडिट करने योग्य टेक्स्ट में कैसे बदलें? इन बातों का रखें ध्यान  काम की बात
    वित्तीय सुरक्षा के लिए कभी न करें बचत से जुड़ी ये गलतियां, हो सकता है नुकसान  UPI
    ममता बनर्जी की नाराजगी रंग लाई, केंद्र सरकार के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक बनर्जी शामिल ममता बनर्जी

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: शुभमन गिल की खराब फॉर्म जारी, पिछली 10 पारियों में नहीं लगा पाए अर्धशतक  शुभमन गिल
    पहला टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ केएल राहुल अपने 9वें शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े  केएल राहुल
    पहला टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की मजबूत बढ़त, दूसरे दिन ये बने रिकॉर्ड्स  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    अश्विन-जडेजा की जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए झटके सर्वाधिक विकेट, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रविचंद्रन अश्विन WTC में 150 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम
    जो रूट भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, पोटिंग को पछाड़ा भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट: रविंद्र जडेजा ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी 2024: शिवम दुबे ने लगाया शानदार शतक, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल रणजी ट्रॉफी
    अंडर-19 विश्व कप 2024: भारत ने USA को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक अंडर-19 विश्व कप
    भारत बनाम इंग्लैंड: रविंद्र जडेजा दूसरे टेस्ट से हो सकते हैं बाहर- रिपोर्ट रविंद्र जडेजा
    वेस्टइंडीज की ऑस्ट्रेलिया में 5 यादगार टेस्ट जीत पर एक नजर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    पहला टेस्ट: भारत और इंग्लैंड के बीच रोचक हुआ मुकाबला, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल  भारतीय क्रिकेट टीम
    गाबा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीत से 156 रन दूर, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: इंग्लैंड ने भारत को दिया 231 रन का लक्ष्य, ओली पोप की शानदार पारी भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा टेस्ट: शमर जोसेफ ने दूसरी बार झटका 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025