NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2019 Auction: नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों की लिस्ट
    IPL 2019 Auction: नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों की लिस्ट
    1/6
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    IPL 2019 Auction: नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों की लिस्ट

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 19, 2018
    04:03 pm
    IPL 2019 Auction: नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों की लिस्ट

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें संस्करण के लिए नीलामी प्रक्रिया मंगलवार को जयपुर में समाप्त हुई। पिछले सीजन के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी जयदेव उनादकट इस बार फिर वरूण चक्रवर्ती के साथ संयुक्त रूप से सबसे महंगे खिलाड़ी बने। आठ टीमों के बीच कुल 70 खिलाड़ियों की जगह थी जिसमें 60 खिलाड़ियों को खरीदा गया। फ्रेंचाइजियों ने कई युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। आइए एक नजर डालते हैं इस सीजन बीके सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों पर।

    2/6

    प्रयास राय बर्मन- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    बंगाल के रहने वाले प्रयास राय बर्मन जिनकी उम्र मात्र 16 वर्ष 55 दिन है इस सीजन की नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। गेंदबाजी आल-राउंडर के रूप में खेलने वाले बर्मन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने Rs. 1.5 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा है। वह बढ़िया लेग स्पिन गेंदबाजी करने के साथ ही बल्लेबाजी में भी अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने नौ लिस्ट-A मैचों में 11 विकेट लिए हैं।

    3/6

    प्रभ सिमरन सिंह- किंग्स इलेवन पंजाब

    मंगलवार को 18 साल और 131 दिन की उम्र वाले प्रभ सिमरन सिंह का बिकना सबसे चौंकाने वाली खबर साबित हुई। उनका बेस प्राइस Rs. 20 लाख था लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें Rs. 4.80 करोड़ की भारी-भरकम कीमत में खरीदकर सबको चौंका दिया। पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभ हाल ही में श्रीलंका में खेले गए ACC इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रही थी।

    4/6

    पंजाब ने इन तीन युवा खिलाड़ियों को भी खरीदा

    20 साल 76 दिन उम्र वाले विदर्भ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज दर्शन नलकांडो को पंजाब ने खरीदा। दर्शन ने तीन लिस्ट-A मैचों में आठ विकेट लिए हैं और वह विदर्भ की रणजी ट्रॉफी टीम का भी हिस्सा हैं। पंजाब ने 23 वर्षीय हरप्रीत बराड़ को भी खरीदा, जिन्होंने अभी तक प्रतियोगी क्रिकेट नहीं खेला है। 23 साल और 187 दिन की उम्र वाले अग्निवेश अयाछी का बिकना भी चौंकाने वाला रहा। दोनों खिलाड़ी Rs. 20-20 लाख में बिके।

    5/6

    वेस्टइंडीज के इन युवा खिलाड़ियों ने मचाया धमाल

    IPL 2019 की नीलामी में वेस्टइंडीज के युवा खिलाड़ियों की खूब मांग रही। 21 साल 304 दिन की उम्र वाले तेज गेंदबाज ओसेन थॉमस को रॉजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। 21 साल 358 दिन की उम्र वाले धुंआधार बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर को बैंगलोर ने Rs. 4.20 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने कीमो पॉल को Rs. 50 लाख और शेर्फेन रदरफोर्ड को Rs. 2 करोड़ में खरीदा। दोनों खिलाड़ियों की उम्र 20 साल है।

    6/6

    नीलामी में बिकने वाले कुछ अन्य खिलाड़ी

    कुछ अन्य युवा खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजियों ने भरोसा जताया। पृथ्वी राज (कोलकाता नाइट राइडर्स), रासिख सलाम (मुंबई इंडियंस) और शुभम रंजाने को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। IPL टीमों के टैलेंट स्काउट्स ने युवा खिलाड़ियों की साइनिंग में अहम रोल निभाया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    राजस्थान रॉयल्स
    मुंबई इंडियंस
    पंजाब किंग्स

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2019 Auction: जानिए इस सीजन सबसे महंगे दामों में बिकने वाले खिलाड़ियों के नाम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL Auction 2019: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली, यहां जानिये प्रत्येक टीम की महत्वपूर्ण जानकारियां इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2019 Auction: जानिए कौन हैं Rs. 8.4 करोड़ में बिकने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती क्रिकेट समाचार
    IPL Auction 2019: अनसोल्ड हो सकते हैं ये स्टार खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    विश्व कप 2023 के लिए तैयार किया जा रहा है नरेंद्र मोदी स्टेडियम, देखिए तस्वीरें नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम
    जोस बटलर को कई साल अपने साथ जोड़ने की पेशकश कर सकती है राजस्थान रॉयल्स- रिपोर्ट  जोस बटलर

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: दूसरे टेस्ट में भारत की हार, मैच में टूटे रिकॉर्ड्स पर एक नजर भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: भारतीय टीम को झटका, चोटिल शॉ हुए सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट की घोषणा भारतीय क्रिकेट टीम
    18 वर्षीय भारतीय तूफानी गेंदबाज ने किया कमाल, दस ओवर में झटके 10 विकेट, देखें वीडियो रणजी ट्रॉफी
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: कोहली ने कराई भारत की वापसी, जानें दूसरे दिन के महत्वपूर्ण पल भारतीय क्रिकेट टीम

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: GT ने RR को 9 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: SRH के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: LSG बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    खिलाड़ियों के बीच विश्वास जमाने के लिए करना होगा उनका समर्थन- रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 एलिमिनेटर: LSG के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए पूरे किए 2,000 IPL रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    IPL 2023: KKR के खिलाफ PBKS ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: सुनील नरेन 450 टी-20 मुकाबले खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े सुनील नरेन
    IPL 2023: PBKS ने KKR को दिया 180 रन का लक्ष्य, धवन ने खेली शानदार पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम PBKS: शिखर धवन IPL में 50 अर्धशतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बने शिखर धवन
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023