Loading...
टेस्ट क्रिकेट में 3,000 रन पूरा करने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज
गिल ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टेस्ट क्रिकेट में 3,000 रन पूरा करने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज

Aug 24, 2026
02:52 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलंबो टेस्ट की अपनी पहली पारी में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (50) लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का 9वां अर्धशतक रहा। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 3,000 रन पूरे किए। इस बीच टेस्ट में भारत की ओर से 3,000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

सचिन तेंदुलकर (23 साल और 228 दिनों)

पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस सूची में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने दिसंबर 1996 में टेस्ट में 3,000 रन पूरे किए थे।

उन्होंने 23 साल और 228 दिन की उम्र में ये मुकाम हासिल किया था।

तेंदुलकर ने इस आंकड़े को छूने के लिए 45 टेस्ट की 67 पारियों का सहारा लिया था।

उन्होंने अपना टेस्ट करियर का अंत 15,921 रनों के साथ किया, जो इस प्रारूप में सबसे ज्यादा है।

उनके नाम सबसे ज्यादा 51 शतक भी दर्ज हैं।

#2 

वीरेंद्र सहवाग (26 साल 157 दिन)

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने 2001 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने अपने डेब्यू के करीब 3 साल बाद, नवंबर 2001 में यह मुकाम हासिल किया था।

उन्होंने 3,000 रन का आंकड़ा सिर्फ 34 टेस्ट और 55 पारियों में छू लिया था।

उस समय उनकी उम्र महज 26 साल 157 दिन थी।

सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में 49.34 की औसत के साथ 8,586 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT

#3 

दिलीप वेंगसरकर (26 साल और 263 दिन)

पूर्व बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर भी इस सूची का हिस्सा हैं। उन्होंने 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने 26 साल 263 दिन की उम्र में अपने 3,000 टेस्ट रन पूरे किए थे।

अपने शानदार करियर में वेंगसरकर ने 116 टेस्ट खेले और 42.13 की औसत से कुल 6,868 रन बनाए थे।

इसमें 17 शतक और 35 अर्धशतक शामिल थे। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 166 रन रहा है।

ADVERTISEMENT

#4 

शुभमन गिल (26 साल और 349 दिन)

गिल ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

भारतीय कप्तान ने 26 साल और 349 दिन की उम्र में 3,000 रन पूरे किए।

उन्होंने अब तक 43 मुकाबले खेले हैं और इसकी 77 पारियों में लगभग 45 की औसत के साथ 3,000 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 11 शतक के अलावा 8 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन का रहा है।

ADVERTISEMENT