Page Loader
यशस्वी जायसवाल डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले चौथे युवा भारतीय बल्लेबाज बने, शीर्ष पर पृथ्वी
डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले चौथे युवा भारतीय बल्लेबाज हैं यशस्वी जायसवाल (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

यशस्वी जायसवाल डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले चौथे युवा भारतीय बल्लेबाज बने, शीर्ष पर पृथ्वी

Jul 14, 2023
04:04 pm

क्या है खबर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल 143 रन बनाकर नाबाद हैं। इसके साथ ही यशस्वी डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 21 साल 196 दिन की उम्र में टेस्ट शतक लगाया है। इस सूची में टॉप पर पृथ्वी शॉ हैं। पृथ्वी ने 18 साल 329 दिन की उम्र मे डेब्यू टेस्ट में शतक लगाया था।

प्रदर्शन

शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था टेस्ट डेब्यू

पृथ्वी ने 4 अक्टूबर, 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और 154 गेंदों पर 134 रन बनाए थे। अब्बास अली बेग ने 1959 में 20 साल 126 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। गुंडप्पा विश्वनाथ ने 1969 में 20 वर्ष 276 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1984 में 21 साल 327 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।