Loading...
यशस्वी जायसवाल ने असिथा फर्नांडो से हुए विवाद पर दी तीखी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा
यशस्वी जायसवाल ने असिथा फर्नांडो से हुए विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है

यशस्वी जायसवाल ने असिथा फर्नांडो से हुए विवाद पर दी तीखी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

Aug 24, 2026
12:57 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच कोलंबो में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के साथ मैदान पर हुई तीखी भिड़ंत पर भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। इंस्टाग्राम पर क्रिकबज द्वारा यह सवाल उठाया गया कि क्या जायसवाल ने टकराव के दौरान लक्ष्मण रेखा (लाइन) पार की थी, तो भारतीय ओपनर ने इसका करारा जवाब दिया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

प्रतिक्रिया

जायसवाल ने क्या दी प्रतिक्रिया? 

जायसवाल ने बिना किसी झिझक के कमेंट करते हुए सीधे शब्दों में लिखा, 'अगर आप यह नहीं जानते कि उसने (असिथा फर्नांडो ने) क्या कहा था, तो कृपया अपना निर्णय न सुनाएं। अगर कोई भी सीमा पार करता है, तो हमें उन्हें यह बताने की जरूरत है कि यह भारत है, यह लड़ेगा और जवाब भी देगा।'

जायसवाल की इस प्रतिक्रिया से साफ हो गया कि उन्हें फर्नांडो के साथ हुए विवाद पर कोई पछतावा नहीं है।

पृष्ठभूमि

क्या है पूरा मामला?

भारतीय पारी के 17वें ओवर में फर्नांडो की गेंदों पर जायसवाल ने लगातार 3 चौके जड़े। आखिरी गेंद पर फर्नांडो ने जायसवाल को आउट कर उन्हें पवेलियन लौटने का इशारा कर दिया।

जायसवाल पवेलियन की ओर लौटते-लौटते वापस मुड़े और गेंदबाज से भिड़ गए। दोनों के बीच कहासुनी हुई, सिर टकराए और हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।

इस दौरान श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा और बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया।

ADVERTISEMENT

जानकारी

क्या मामले में हो सकती है कार्रवाई?

यह मामला मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के पास जा सकता है। ICC आचार संहिता के नियम 2.12 (खिलाड़ियों के बीच अनुचित शारीरिक संपर्क) के तहत दोषी पाए जाने पर मैच फीस का 50 प्रतिशत तक जुर्माना और 1-2 डिमेरिट अंक मिल सकते हैं।

ADVERTISEMENT