NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    भारत बनाम इंग्लैंड: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर, जानिए उनके आंकड़े 
    यशस्वी जायसवाल ने भारतीय सरजमीं पर पहला अर्धशतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    भारत बनाम इंग्लैंड: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 26, 2024
    10:47 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है।

    दूसरे दिन भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (80) रन की पारी खेलकर आउट हो गए।

    वह काफी आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसा लगा कि वह अपना दूसरा टेस्ट शतक आसानी से बना लेंगे। हालांकि, उन्हें जो रूट ने पवेलियन की राह दिखा दी।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही यशस्वी की पारी और साझेदारी

    यशस्वी ने 74 गेंद का सामना करते हुए 80 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 108.11 की रही।

    इस युवा खिलाड़ी ने पहली गेंद से ही गेंदबाजों की पिटाई करनी शुरू कर दी थी। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ सिर्फ 75 गेंद में 80 रन जोड़े।

    शुभमन गिल के साथ यशस्वी ने 69 गेंद में 43 रन की साझेदारी निभाई। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 246 रन बनाए थे।

    अर्धशतक

    भारतीय सरजमीं पर यशस्वी का पहला अर्धशतक 

    इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेले रहे यशस्वी ने पहली पारी में ही 80 रन जड़ दिए और इस टीम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बना दिया।

    उन्होंने अब तक भारतीय टीम के लिए 5 मैच खेले हैं। इसकी 8 पारियों में उन्होंने 49.50 की उम्दा औसत के साथ 396 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं।

    भारतीय सरजमीं पर इस खिलाड़ी ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया है।

    प्रथम श्रेणी 

    प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कैसे हैं यशस्वी के आंकड़े 

    यशस्वी ने अब तक 19 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं। इसकी 33 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 72.03 की औसत से 2,161 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 10 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 265 रन रहा है।

    लिस्ट-A क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 32 मैच खेले हैं इसकी 32 पारियों में उन्होंने 53.96 की औसत से 1,511 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 5 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं।

    रिकॉर्ड

    पहले दिन यशस्वी ने यह बड़ा रिकॉर्ड किया था अपने नाम 

    भारतीय सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे इस खिलाड़ी ने मैच के पहले दिन 76 रन बनाए थे।

    टेस्ट मैच के पहले दिन फील्डिंग करने के बाद किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

    वह सिर्फ भारत के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर से पीछे हैं। उन्होंने साल 2005 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ हरारे टेस्ट मैच में नाबाद 95 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    सुनील शेट्टी बेटी अथिया की तारीफ में बोले- उसने मातृत्व ऐसे अपनाया जैसे मछली पानी को सुनील शेट्टी
    निसान भारत समेत कई जगह कारखाने बंद करने पर कर रही विचार, कंपनी ने दिया बयान  निसान
    जैकलीन फर्नांडिस मां को याद कर बोलीं- टूट गई, किसी को खोने का दर्द सबसे बड़ा जैकलीन फर्नांडिस
    आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने विदेश जाएंगे 7 प्रतिनिधिमंडल, थरूर समेत ये नेता करेंगे अगुवाई ऑपरेशन सिंदूर

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान ने जमाया चौथा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत बनाम अफगानिस्तान: गुलबदीन नायब ने जड़ा लगातार दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट: रोहित शर्मा 250 मैच जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े  रोहित शर्मा
    रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर ओपनर सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े रोहित शर्मा

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    ECB ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय इंग्लैंड क्रिकेट टीम घोषित की  भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट
    इंग्लैंड की टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किए गए शोएब बशीर कौन हैं? जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    IPL 2024 नीलामी: इंग्लैंड के फिलिप साल्ट रहे अनसोल्ड, बोले- उम्मीद थी मुझे चुना जाएगा इंडियन प्रीमियर लीग

    टेस्ट क्रिकेट

    ऑस्ट्रेलिया की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद WTC 2023-25 की अंक तालिका पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज में बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स रोहित शर्मा
    टेस्ट सीरीज: जॉनी बेयरस्टो का भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट सीरीज: विराट कोहली के बल्ले से राजीव गांधी स्टेडियम में बरसते हैं रन, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी 2024: हरियाणा सहित इन टीमों ने दर्ज की जीत, जानिए तीसरे दिन का हाल रणजी ट्रॉफी
    IPL 2024: 22 मार्च से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट, मई में खेला जाएगा फाइनल- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    ग्लेन मैक्सवेल को एम्बुलेंस से ले जाया गया था अस्पताल, जानिए मामला ग्लेन मैक्सवेल
    ICC टी-20 टीम ऑफ द ईयर 2023 का हुआ ऐलान, सूर्यकुमार यादव बने कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025